एक्सप्लोरर

Joe Biden Inauguration: बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति और कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बाइडन ने अपने परिवार की 127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर पद और गोपनीयता की शपथ ली.बाइडन के शपथ लेने से पहले भारतीय मूल की कमला देवी हैरिस ने ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.

वॉशिंगटन: अमेरिका में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज डेमोक्रेटिक नेता जो बाइडन ने देश के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. वहीं, कमला देवी हैरिस ने देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को रोकने के लिए कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) के आसपास हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे. दो सप्ताह पहले यानी 6 जनवरी को ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल बिल्डिंग में हिंसा की थी.

अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बने बाइडन

78 साल के जो बाइडन को अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल बिल्डिंग के ‘वेस्ट फ्रंट’ में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस बार शपथ ग्रहण समारोह में कम लोगों को आमंत्रित किया गया था और नेशनल गार्ड के 25 हजार से अधिक जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया. अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बाइडन ने अपने परिवार की 127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर पद और गोपनीयता की शपथ ली. इसी बाइबिल पर हाथ रखकर उन्होंने उप राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी.

डोनाल्ड ट्रंप, बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए और अंतिम बार राष्ट्रपति के तौर पर व्हाइट हाउस से विदा लेते हुए विमान से फ्लोरिडा स्थित अपने स्थायी आवास ‘मार-आ-लागो एस्टेट’ के लिए रवाना हो गए. हालांकि, निवर्तमान उपराष्ट्रपति माइक पेंस समारोह में शामिल हुए.

Joe Biden Inauguration: बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति और कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं कमला हैरिस

बाइडन के शपथ लेने से पहले भारतीय मूल की कमला देवी हैरिस ने ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. हैरिस अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति हैं. भारत में चेन्नई से ताल्लुक रखने वाली प्रवासी भारतीय मां की बेटी हैरिस (56) ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया है. वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत और पहली एशियाई अमेरिकी भी हैं. उनके पति 56 वर्षीय डगलस एमहॉफ इसके साथ ही अमेरिका के पहले ‘सेकेंड जेंटलमैन’, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के प्रथम पुरुष जीवनसाथी बन गए हैं. सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमेयर ने हैरिस को शपथ दिलाई.

समारोह में कौन-कौन महमान हुए शामिल

समारोह में पूर्व राष्ट्रपति-बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन भी शामिल हुए. पूर्व प्रथम महिला-मिशेल ओबामा, लौरा बुश और हिलेरी क्लिंटन भी मौजूद थीं. शपथ ग्रहण समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, संसद के सदस्यों समेत करीब 1,000 लोगों ने शिरकत की. कोविड-19 महामारी के कारण इस बार कम लोगों को आमंत्रित किया गया था.

Joe Biden Inauguration: बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति और कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

बाइडन के सामने हैं कई चुनौतियां

बाइडन देश के सामने नयी चुनौतियों के साथ व्हाइट हाउस में प्रवेश कर रहे हैं. कोविड-19 महामारी के कारण देश में 4,00,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लोग आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. नए राष्ट्रपति के सामने महामारी के कारण प्रभावित देश की अर्थव्यवस्था को फिर से आगे बढ़ाने की भी चुनौती होगी.

यह भी पढ़ें-

Joe Biden ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, PM Modi ने दी बधाई

US प्रेसिडेंट शपथ ग्रहण समारोह में लेडी गागा ने गाया राष्ट्रगान, जेनिफर लोपेज ने भी किया परफॉर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget