एक्सप्लोरर

जो बाइडेन ने कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को बताया "खतरनाक", कहा-'ट्रंप प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए'

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा एक लाख 83 हजार केस सामने आए. अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए जो बाइडन ने देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि को खतरनाक बताया है.

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए जो बाइडन ने देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि को खतरनाक बताया है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले वर्तमान प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है. जो बाइडन को शुक्रवार को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कोविड-19 सलाहकार बोर्ड के सह-अध्यक्ष डॉ विवेक मूर्ति, डॉ डेविड केसलर और डॉ मार्सेला नुनेज-स्मिथ ने जानकारी दी.

जो बाइडन ने कहा, “उन्होंने जो तथ्य बताए हैं, वे काफी चिंताजनक हैं. हमारे देश में संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है और इस महामारी में काफी मौतें हो रही हैं. लगभग पूरे देश में स्थिति बहुत ही खराब है.’’ उन्होंने कहा कि इस सप्ताह एक सुरक्षित और प्रभावी कोविड-19 टीका बनाने की दिशा में एक अच्छी खबर आई है.

दवा कंपनी फाइजर ने सोमवार को दावा किया था उनके द्वारा विकसित कोविड-19 टीका 90 प्रतिशत प्रभावी है. बाइडन ने कहा कि महामारी को लेकर संघीय सरकार को मजबूत और तत्काल कदम उठाने चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुआ हूँ, लेकिन मैं अगले साल राष्ट्रपति बनूंगा. मामले तब तक रुकेंगे नहीं, इसमें अभी काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वर्तमान प्रशासन द्वारा तत्काल ठोस कदम उठाये जाने की आवश्यकता है.’’

बता दें कि अमेरिका में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के करीब दो लाख नए मामले सामने आए हैं. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में कल पहली बार रिकॉर्ड एक लाख 83 हजार केस आए, जबकि 1395 मरीजों की मौत हो गई. अमेरिका में अबतक 67.89 लाख लोग ठीक भी हुए हैं. लेकिन अब एक्टिव केस बढ़कर 40 लाख से ज्यादा हो गए हैं.

इसे भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह का ट्रैक्टर से खेत जोतते वीडियो वायरल, यहां देखिए

बीएसफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने दीवाली की पूर्व संध्या पर मोमबत्तियां जलाई, बीएसफ ने गिफ्ट की मिठाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव मिला, PoK में एवलांच की चपेट में आने से मौत
मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव मिला, PoK में एवलांच की चपेट में आने से मौत
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget