एक्सप्लोरर

जेबी तूफान से जापान में ताबाही, अबतक 7 मरे, 200 घायल

जापान के तोकुशिमा में मंगलवार को 25 साल में बाद जेबी तूफान के कारण भारी जान-माल को नुकसान पहुंचा है. तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान पश्चिमी और मध्य जापान को हुआ हैं. 1993 के बाद जापान में आने वाला यह सबसे शक्तिशाली तूफान है.

टोक्यो, एजेंसी: जापान के तोकुशिमा में मंगलवार को आए जेबी तूफान के कारण भारी जान-माल को नुकसान पहुंचा है. इस शक्तिशाली तूफान में सात लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 लोग घायल हो गए. तूफान के कारण भारी संख्या में इमारतों और परिवहन व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है. जिस कारण हवाई उड़ानों और रेल सेवाओं को रद्द करना पड़ा है. तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान पश्चिमी और मध्य जापान को हुआ है. तूफान के कारण कंसाई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा को भी बंद करना पड़ा. अधिकारियों ने कहा कि हवाईअड्डे पर दोपहर 209 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी. इस तूफान के कारण ओसाका प्रांत में यूनीवर्सल स्टूडियो को भी बंद करना पड़ा. कंसाई प्रांत में लगभग 16.1 लाख घरों और शिकोकू प्रांत में लगभग 95,000 घरों की बिजली ठप हो गई है. बाढ़ के कारण वहां लगभग 3,000 लोग फंसे हुए हैं. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि तोकुशिमा प्रांत से गुजरने के बाद तूफान जापान सागर की ओर चला गया है, वहां से इसके उत्तर दिशा में आगे बढ़ने की आशंका है. जेएमए ने कहा है कि तूफान जेबी के चलते हवा 216 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है. लोगों को भारी बारिश, तेज हवाओं और भारी भूस्खलन की चेतावनी दी गई है. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी प्रांतों का दौरा करने वाले थे लेकिन तूफान के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया. 1993 के बाद जापान में आने वाला यह सबसे शक्तिशाली तूफान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget