एक्सप्लोरर

East China Sea: चीन को ऐसे चुनौती देगा Japan और Vietnam, अंतरिक्ष में घेरने के लिए बनाई यह रणनीति

Japan Defense Minister: जापान ‘स्वतंत्र और लोकतांत्रिक’ Indo-Pacific क्षेत्र की रक्षा करने और संयुक्त राज्य अमेरिका व अन्य ‘समान विचारधारा वाले देशों’ के साथ सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Japan & China Sign Pact Over Cyber Defense: जापान और वियतनाम ने अंतरिक्ष में रक्षा और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. चीन के बढ़ते वर्चस्व पर चिंताओं के बीच दोनों एशियाई देश अपने सैन्य संबंधों का तेजी से विस्तार कर रहे हैं.परोक्ष रूप से चीन का संदर्भ देते हुए जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने संवाददाताओं से कहा कि अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्र के समझौते का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में गतिविधियों को देखते हुए उनका समाधान निकालना है, जो मौजूदा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को चुनौती देती है. किशी ने कहा कि वियतनामी समकक्ष फान वान गियांग के साथ उनकी बातचीत ने ‘दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है.’

जापान अपने नियंत्रण वाले सेनकाकू द्वीपों के पास चीनी तट रक्षक की उपस्थिति का लगातार विरोध करता रहा है. वहीं चीन भी इस क्षेत्र पर अपना दावा करता आया है और इसे ‘डियाओयू’ कहता है. जापान के अधिकारियों का कहना है कि चीनी जहाज नियमित रूप से द्वीपों के आसपास जापानी जल क्षेत्र की सीमा का उल्लंघन करते हैं. कई बार मछली पकड़ने वाली नौकाओं को भी धमकाया जाता है.

किशी ने यह भी कहा कि उन्होंने जापानी जल और हवाई क्षेत्र के पास चीन और रूस द्वारा संयुक्त सैन्य गतिविधियों में वृद्धि पर चिंता जताई है. जापानी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि साइबर हमले चीन से बढ़ते सुरक्षा खतरों का हिस्सा हैं.किशी ने कहा, “जापान ‘स्वतंत्र और लोकतांत्रिक’ Indo-Pacific क्षेत्र की रक्षा करने और संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य ‘समान विचारधारा वाले देशों’ के साथ सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है जो सार्वभौमिक मूल्यों को साझा करते हैं.”

वहीं वियतनाम 11वां ऐसा देश है, जिसके साथ जापान ने रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं. क्योंकि टोक्यो अपने स्वयं के संघर्षरत रक्षा उद्योग का समर्थन करना चाहता है. वह अपने पुराने सहयोगी अमेरिका से परे सैन्य सहयोग का विस्तार करना चाहता है और उसने ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपीन और इंडोनेशिया के साथ इसी तरह के समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. गौरतलब है, मंगलवार को दोनों देशों के बीच हुआ यह समझौता इससे पहले वियतनाम को रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी प्रदान करने की अनुमति देने वाले समझौते के दो महीने के बाद ही हुआ है. 

यह भी पढें

ASEAN summit: राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा- South East Asia पर प्रभुत्व नहीं चाहता चीन

Xi Jinping to Biden: अमेरीकी राष्ट्रपती से बोले जिनपिंग, हमारे पास नहीं है किसी भी देश की इंच भर जमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget