एक्सप्लोरर

Japan Military Budget: दुनिया का सबसे शांतिप्रिय देश अचानक क्यों बढ़ाने लगा सैन्य बजट?

Japan Military: जापान के रक्षा मंत्रालय ने रक्षा बजट बढ़ाने की गुजारिश की है. आइए जानते हैं कि आखिर दुनिया के सबसे शांतिप्रिय मुल्कों में शामिल जापान को ये फैसला क्यों लेना पड़ा.

Japan News: किसी मुल्क के अस्तित्व पर जब खतरा मंडराने लगता है, तो वह खुद की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. दुश्मन के खतरे का अंदेशा होने पर दुनिया का सबसे शांत माने जाने वाला देश भी हथियारों का जखीरा बढ़ा सकता है. ठीक ऐसा ही कुछ इन दिनों जापान कर रहा है, जिसने अपना रक्षा बजट बढ़ाने का फैसला किया है. इस साल जारी हुई ग्लोबल पीस इंडेक्स रिपोर्ट में जापान दुनिया के टॉप 10 शांतिप्रिय देशों की लिस्ट में शामिल रहा. 

दुनिया में सबसे शांतिप्रिय माने जाने वाले जापान के रक्षा मंत्रालय ने सरकार से गुजारिश की है कि रक्षा बजट में 12 फीसदी का इजाफा किया जाए. मंत्रालय का कहना है कि इन पैसों से अडवांस्ड रडार सिस्टम वाले दो युद्धक जहाज और लॉन्ग रेंज क्रूज मिसाइलों समेत अन्य हथियार खरीदे जाएंगे. दरअसल, जापान को ये फैसला चीन और उत्तर कोरिया की वजह से लेना पड़ रहा है. जापान के ये दोनों पड़ोसी मुल्क अपने हथियारों के बल पर उसे धमकाने की कोशिश करते रहते हैं. 

पांच साल में 43 ट्रिलियन येन खर्च करेगा जापान

रॉयटर्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की सरकार ने दिसंबर के महीने में नई सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी को अपनाया. इसके तहत 2024 के वित्तीय वर्ष के लिए रिकॉर्ड 7.7 ट्रिलियन येन की मांग की गई है. सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी के तहत पांच साल तक सेना पर बड़े पैमाने पर खर्चा किया जाने वाला है. जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद फैसला किया था कि सेना का इस्तेमाल सिर्फ आत्मरक्षा के लिए किया जाएगा. मगर चीन की बढ़ती दखलअंदाजी के चलते उसने अपना ये विचार बदल लिया है. 

सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी के पांच सालों के तहत जापान अपनी सेना पर 2027 तक 43 ट्रिलियन येन खर्च करने वाला है. ये उसके 10 ट्रिलियन येन के रक्षा बजट से कई गुना ज्यादा है. इस तरह जापान अमेरिका और चीन के बाद अपनी सेना पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करने वाला मुल्क बन जाएगा. हालांकि, सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि जापान की बूढ़ी होती आबादी और गिरती जन्मदर के बीच इतनी रकम की व्यवस्था किस तरह की जाएगी, ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. 

जापान क्यों बढ़ा रहा रक्षा बजट? 

दरअसल, उत्तर कोरिया अक्सर ही जापान की ओर मिसाइलों का टेस्ट करता रहता है. जापान के समुद्र में उत्तर कोरिया की मिसाइलों का आकर गिरना आम बात हो चुकी है. बुधवार को ही उत्तर कोरिया ने जापान सागर में मिसाइलें दागी हैं. ऊपर से उत्तर कोरिया के पास परमाणु हथियार भी हैं. यही वजह है कि जापान को लगता है कि अगर उसे उत्तर कोरिया को ऐसा करने से रोकना होगा, तो उसे अपने लिए अडवांस्ड हथियारों की व्यवस्था करनी होगी. 

सिर्फ उत्तर कोरिया ही नहीं, बल्कि चीन से भी जापान काफी परेशान है. चीन के युद्धक जहाजों को अक्सर ही जापान सागर में देखा जाता रहा है. इन दिनों दोनों देशों के बीच फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट के पानी को छोड़ने को लेकर विवाद चल रहा है. दक्षिण चीन सागर में भी जापान और चीन आमने-सामने हैं. पार्सेल द्वीपों को लेकर चीन और जापान भिड़े हुए हैं. ऐसे में जापान चीन को टाइट करने के लिए भी सेना पर खर्च बढ़ा रहा है. 

यह भी पढ़ें: चीन के लोग भारत के बारे में क्या सोचते हैं, सर्वे में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget