एक्सप्लोरर

Japan Earthquake: जापान में कांपी धरती, 6.3 तीव्रता का आया भूकंप, दहशत के चलते घर से बाहर निकले लोग

Japan Earthquake Upadate: जापान के कुरिल द्वीप में गुरुवार (28 दिसंबर) को तेज भूकंप के झटके महसूस किये गए, जिसकी तीव्रता 6.3 तीव्रता मापी गई.

Japan Earthquake News: जापान में गुरुवार (28 दिसंबर) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. कुरिल द्वीप में आए भूकंप की तीव्रता 6.3 तीव्रता मापी गई. इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. साथ ही अधिकारियों के मुताबिक सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 3 दिन में तीसरी बार भूकंप आया है.

जापानी कुरील द्वीप समूह में आये भूकंप के कारण भगदड़ मच गई. लोग अपने-अपने घरों को छोड़ बाहर भाग गए. हालांकि भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन लोग दहशत में हैं. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, आधे घंटे के भीतर यहां दो भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का पहला झटका दोपहर 2.45 मिनट पर आया. इसके बाद 3:07 बजे 5.0 तीव्रता का झटका आया. 

जापान में लगातार आ रहे हैं भूकंप 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान में बीते तीन दिनों से लगातार भूकंप आ रहे हैं. इससे पहले 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को भी जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 26 दिसंबर को जापान के इजू आइलैंड और 27 दिसंबर को होक्काइडो में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में, दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद दक्षिण-पश्चिमी तट पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी. वहीं, 5 मई को, जापान के पश्चिमी इशिकावा प्रान्त में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे कई लोग घायल हो गए और कुछ इमारतें ढह गईं थीं

जापान की जियोफिजिक्स एजेंसी के मुताबिक, 26 दिसंबर को जापान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 थी और इस भूकंप की गहराई 431.3 किलोमीटर थी, लेकिन इस भूकंप से कोई हताहत या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ.  27 दिसंबर को आए भूकंप की तीव्रता 5 प्वाइंट, गहराई 65.5 किलोमीटर थी. 

ये भी पढ़ें: 'मेरे चुनाव में उतरने से हिन्दुओं को हिम्मत मिलेगी, यहां भी मोदी जैसे नेता की जरूरत', बोलीं पाकिस्तान में चुनाव लड़ रहीं सवेरा प्रकाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget