एक्सप्लोरर

Japan Fire: जापान में कोबे शहर के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 4 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

Japan Fire: क्योडो न्यूज के मुताबिक, 300 वर्ग मीटर की इमारत की पहली और दूसरी मंजिल का कुल 60 वर्ग मीटर हिस्सा जल गया.

Japan Kobe Fire: जापान के कोबे शहर में रविवार तड़के एक अपार्टमेंट में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोगों के मरने की आशंका है. क्योडो न्यूज ने बताया कि, अग्निशामकों को स्थानीय समयानुसार लगभग 1.35 बजे कॉल आया कि कोबे के ह्योगो वार्ड में एक तीन मंजिला आवास परिसर की पहली मंजिल पर एक खिड़की से धुआं निकल रहा है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्योडो न्यूज के हवाले से बताया कि घटनास्थल पर चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई. सभी आठ व्यक्ति अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर पाए गए. लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया.

60 वर्ग मीटर हिस्सा जल गया
क्योडो न्यूज के मुताबिक, 300 वर्ग मीटर की इमारत की पहली और दूसरी मंजिल का कुल 60 वर्ग मीटर हिस्सा जल गया. चार पुरुष को बेहोशी के हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनकी उम्र 40 से 70 के बीच बताई जा रही है. 

अपार्टमेंट में रहने वाले पेंशनभोगी और दिहाड़ी मजदूर
अधिकारियों ने बताया कि अपार्टमेंट में लगभग 30 कमरे हैं. स्थानीय निवासियों और अन्य सूत्रों के अनुसार, अपार्टमेंट में रहने वाले ज्यादातर लोगों पेंशनभोगी और दिहाड़ी मजदूर हैं. वहीं, इसमें कुछ लोग अकेले और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं पर आश्रित थे. 

54 वर्षीय व्यक्ति ने भागकर बचाई जान
अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर रहने वाला एक 54 वर्षीय व्यक्ति वहां एक महिला के आग लगने के चिल्लाने की आवाज सुनकर जाग गया और बच गया. 54 वर्षीय व्यक्ति ने कहा, "मेरा कमरा धुएं से पूरी भर गया था और मैं वहां से बाहर भागा. पहली मंजिल पर कमरे जल रहे थे. अगर मैंने ध्यान नहीं दिया होता तो मैं खतरे में होता."

यह भी पढ़ें: China Taiwan Conflict: क्यों शी जिनपिंग ताइवान पर हमला करने के बारे में अभी सपने में भी नहीं सोच सकते, 10 बड़े कारण जान लीजिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget