एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी मौलवी ने अपनी ही फौज को लगाई लताड़, इशारों इशारों में कहा डरपोक

पाकिस्तान के नेता वैसे तो आए दिन भारत के खिलाफ जंग की गीदड़ भभकी देते रहते हैं लेकिन जब असल में जंग करनी होती है उनकी आवाम के पसीने छूट जाते हैं. हाल ही में पाकिस्तान के एक मौलवी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी फौज को लताड़ लगाई है.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधान हटने के बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के सामने जमकर हाय तौबा मचाया. इतनी हाय तौबा के बाद भी इमरान सरकार के मंत्रियों को हर जगर मुंह की खानी पड़ी और उनके लिए लगभग हर जगह ढाक के तीन पात वाली स्थिति रही. अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से दुलाती खाने के बाद अब इमरान खान भारत के साथ साथ सारी दुनिया को जंग की गीदड़ भभकी दे रहे हैं.

इमरान खान और उनके मंत्रियों के इन हवा हवाई बयानों और दावों के बीच पाकिस्तान के एक मौलवी ख़ालिद महमूद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में मौलवी ख़ालिद महमूद ने अपनी पाकिस्तानी फौज को जमकर लताड़ लगाई है और इशारों इशारों में उसे डरपोक तक बता दिया. इन्होंने अपनी तकरीरों में साफ कर दिया है कि अगर कभी भारत-पाक जंग होती है तो वो सिर्फ दुआ ही कर सकते हैं.

वायरल वीडियो में इन्होंने कहा, "इस वक्त जो लोग बातें कर रहे हैं ये सब ड्रामेबाजी है. जो लोग ये कह रहे हैं कि कश्मीर में जुल्म हो रहा है वहां चलें, तो वहां पर हैं वो क्या कर रहे हैं? फौज के मुकाबले में हम और आप कर लेगें. एक नया ड्रामा शुरू हुआ है कि चलो लाइन ऑफ कंट्रोल पार करते हैं, मतलब इनसे भी मार खाओ फिर उनसे भी मार खाओ. मार्च ही करना है तो इस्लामाबाद की तरफ मार्च करें रावल पिंडी की तरफ मार्च करें."

इसके बाद मौलवी ने अपने ही देश की पोल खोलते हुए बताया कि किस तरह से पाकिस्तान ने आतंकियों को पाल पोस कर बड़ा किया है. वीडियो में उन्होंने आगे कहा, "हम मौलवियों को तो सिर्फ दुआ करनी है. मुज्जाहिदिनों को किस दिन के लिए पाला पोसा है. आप आगे बढ़िये हम आपके साथ हैं. नहीं तो आने दो इंडिया वालों को उनसे कहेंगे हैदराबाद की चूड़ियां ले आओ और वो चूड़ियां हम आपको पेश कर देंगे."

बता दें कि पाकिस्तान यूएन समेत और भी कई देशों के सामने ये मुद्दा उठा चुका है. इस मामले में चीन को छोड़कर किसी अन्य देश ने खुलकर पाकिस्तान का साथ नहीं दिया है. फ्रांस, रूस, बांग्लादेश और नेपाल जैसे कई देशों ने साफ तौर पर इसे भारत का आंतरिक मामला बताया है.

पाकिस्तानी फौज से मौलवी की हुई 'मुठभेड़' ! कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को पड़ी इंटरनेशनल डांट | मातृभूमि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
यूक्रेन ने फिर शुरू किए रूस पर हमले, जेलेंस्की ने ट्रंप पर लगाया ये बड़ा आरोप
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget