एक्सप्लोरर

क्यों सऊदी अरब के पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी की गुमशुदगी से मची है दुनिया में खलबली, ट्रंप की भी है नज़र

सऊदी अरब मूल के ख़ाशोज्जी अमेरिका में जाकर बस गए थे. बीते समय में वो सऊदी के शक्तिशाली किंग सलमान के प्रखर आलोचक बन गए. अब जब उनकी हत्या की अटकलें सामने आ रही हैं तो इससे अमेरिका और सऊदी अरब के रिश्ते उनके पश्चिम के साथी देशों के साथ ख़राब हुए हैं.

रियाद: अमेरिका में रहने वाले सऊदी अरब मूल के पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही. इस बीच ये ख़बर सामने आई है कि सऊदी अरब ये स्वीकार करेगा कि ख़ाशोज्जी की मौत उनकी हिरासत में हुई. अमेरिकी मीडिया में सूत्रों के हवाले से छपी ख़बरों में ये बात सामने आई है कि सऊदी अरब टालमटोल करके ये बात स्वीकार कर लेगा कि ख़ाशोज्जी की मौत एक ऐसी पूछताछ के दौरान हो गई जिसमें उनकी हत्या का कोई इरादा शामिल नहीं था.

सऊदी अरब बना रहा है रिपोर्ट अमेरिकी के सबसे बड़े मीडिया हाउस सीएनएन ने अपने दो सूत्रों का हवाला देते हुए इसका खुलासा किया है. सूत्रों का कहना है कि सऊदी अरब एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है. इस रिपोर्ट में ये स्वीकार किया जाएगा कि पत्रकार ख़ाशोज्जी की मौत जानबूझ कर किए गए उनके अपहरण के दौरान हुई. हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का भी ज़िक्र होगा कि उनके अपहरण के पीछे उनकी हत्या की मंशा नहीं थी.

बिना आदेश की हत्या का शिगुफा छोड़ने की तैयारी सीएनएन के एक सूत्र ने ये भी कहा कि अभी रिपोर्ट तैयारी की जा रही है और इसे बदला भी जा सकता है. वहीं, दूसरे सूत्र का कहना है कि रिपोर्ट में इस बात का हवाला दिया जाएगा कि जिस ऑपरेशन में ख़ाशोज्जी की मौत हुई उसकी इजाजत देश के प्रशासन ने नहीं दी थी. ये भी कहा गया है कि रिपोर्ट में उन लोगों को दोषी ठहराया जाएगा जिन्होंने बिना इजाजत के हत्या को अंजाम दिया.

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी कही ऐसी ही बात एक और अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा है कि सऊदी अरब इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या मौत के पीछे किसी ऐसे अभियान की बात कही जाए जो बिना देश की इजाजत के हुआ और इसमें ख़ाशोज्जी की मौत हो गई. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी अपने सूत्रों के हवाले से यही कहा है कि अभी रिपोर्ट को पूरी तरह से तैयार नहीं किया गया है.

ट्रंप की है मामले पर नज़र आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये जानकारी सार्वजनिक की कि इस मामले में सऊदी के किंग सलमान से उनकी बातचीत हुई थी. लेकिन 20 मिनट तक चली इस बातचीत में सलमान ने ज़ोर देकर इस बात को नकारा और कहा कि उनके सम्राज्य का इस हत्या से कोई लेना-देना नहीं है. ट्रंप ने कहा था, "बातचीत करके मुझे ऐसा महसूस हुआ कि हत्या के पीछे पेशेवर हत्यारे हो सकते हैं, किसे पता है?" ट्रंप ने सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को इस मामले की जांच के लिए सऊदी अरब भेजा है. उन्होंने पोम्पियो को आदेश दिए हैं कि वो इस हत्या की तह तक जाकर खुद पता लगाएं कि आखिर मामला क्या है.

मुश्किल में प्रिंस सलमान किंग सलमान के बेटे प्रिंस मोहम्मद (33 साल) ने जून 2017 में सऊदी अरब की सत्ता पर अपनी पकड़ मज़बूत कर ली. उन्होंने ये तब किया जब उन्हें क्राउन प्रिंस घोषित किया गया. मोहम्मद को क्राउन प्रिंस बनाने के लिए उनके चचेरे भाई मोहम्मद बिन नायफ को दरकिनार किया गया था. नायफ को आतंक विरोधी अभियानों का अच्छा अनुभव था जिसकी वजह से अमेरिका उन्हें पसंद करता था.

सलमान के हाथों में सत्ता आने के बाद से देश में काफी कुछ बदल गया है. उदाहरण के तौर पर देश में महिलाओं को गाड़ी चालने का अधिकार दिया गया है. लेकिन ऐसी घटनाएं भी हुई हैं जो प्रिंस की उदार छवि पर सवाल खड़े करती हैं. ऐसी ही घटनाओं में उन्होंने दर्जनों प्रिंस और व्यापारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में कैद कर लिया था. उन्होंने लेबनान के पीएम हरीरी से कथित इस्तीफा मांगते हुए उन्हें नजरबंद कर दिया था.

प्रिंस ने ये आदेश दिया था कि उनके सुधार पर सवाल उठाने वाले लोगों को जेल भेज दिया जाए और अगर उनके विरोध में कोई ट्वीट भी किया जाता है तो भी गिरफ़्तारी की जाए. इसी बीच हुई इस ताज़ा हत्या ने दुनिया भर में सलमान के शासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ट्रंप भी कह रहे हैं कि अगर इस मामले में सऊदी अरब की गलती है तो उसे 'कड़ी सज़ा' मिलनी चाहिए.

कौन हैं ख़ाशोज्जी, उनके साथ क्या हुआ सऊदी अरब मूल के ख़ाशोज्जी अमेरिका में जाकर बस गए थे. बीते समय में वो सऊदी के शक्तिशाली प्रिंस सलमान के प्रखर आलोचक बन गए थे. अब जब उनकी हत्या की बातें सामने आ रही हैं तो इससे अमेरिका और सऊदी अरब के रिश्ते उनके पश्चिम के साथी देशों के साथ ख़राब हो रहे हैं.

आपको बता दें कि बीते 2 अक्टूबर को ख़ाशोज्जी इस्तांबुल में सऊदी अरब के काउंसलेट गए थे. वहां उन्हें कुछ कागज़ी काम था. वहीं प्रवेश करने के बाद से वो गयाब हैं और इतने लंबे समय से गायब होने की वजह से उनकी हत्या को लेकर आशंकाएं गहरा गई हैं. तुर्की के अधिकारियों ने भी उनके मौत की आशंका जताई है, वहीं सऊदी अरब अभी तक इसे नकारता आया है.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget