एक्सप्लोरर

Italy Boat Accident: इटली की मैगीगोर झील में बड़ा हादसा, अचानक आए तूफान के कारण बीच नदी में पलटी नाव, 4 चार की मौत

Boat Capsizes In Italy: इटली के एक झील में बड़ा हादसा हुआ है, दरअसल, यहां की एक झील में अचानक तूफान आने से 25 लोगों को ले जा रही नाव अचानक पलट गई. जिसमें कुल चार लोगों की मौत हो गई.

Italy Incidence: इटली में एक नाव हादसे का शिकार हो गई, जिसमें कुल चार लोगों की मौत हो गई. यह घटना उत्तरी इतालवी के मैगीगोर झील की है. हादसा तेज तूफ़ान के कारण हुआ. मृतकों में दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. घटना की पुष्टि इटली के फायर ब्रिगेड ने की है. 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अचानक मौसम बिगड़ जाने के कारण नाव रविवार (28 मई) की शाम सेस्टो कैलेंडे और अरोना शहरों के बीच पलट गई. एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार दमकल विभाग के प्रवक्ता लुका कारी ने बताया, "चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. वहीं एक व्यक्ति की तलाश अभियान अभी जारी है.

मृतकों में दो विदेशी 

इजरायल के विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार मृतकों में एक मध्यम आयु वर्ग का इजरायली व्यक्ति भी शामिल है. स्थानीय वारिस न्यूज वेबसाइट के अनुसार अन्य मृतकों में से दो इतालवी थे, जिनमें एक पुरुष और एक महिला की शव बरामद कर लिया गया है. इसके साथ ही चौथी पीड़ित रूसी महिला थी.

मौसम बिगड़ने के कारण पलटी नाव 

इस हादसे को लेकर लोम्बार्डी क्षेत्र के अध्यक्ष, एटिलियो फोंटाना ने कहा कि रविवार को एक बवंडर के कारण नाव पलट गई, जिसमें कुल 25 लोग सवार थे. हादसा अचानक तूफान आने के कारण हुआ. दरअसल एकाएक मौसम खराब हो गया, जिससे नाव बीच झील में पलट गई. इस हादसे में 20 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है. रेस्क्यू किये गए लोगों में से पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

रेस्क्यू अभियान अब भी जारी 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोताखोरों ने हेलीकॉप्टर की मदद से उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र में मैगीगोर झील में खोज जारी रखा है. गौरतलब है कि मैगीगोर झील, इटली की दूसरी सबसे बड़ी झील है, यहां पर दुनिया भर से पर्यटक आते हैं. 

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: यूक्रेन के मैदान-ए-जंग में पढ़ाई की लड़ाई लड़ रहे भारतीय छात्र, क्या है मुश्किलें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget