एक्सप्लोरर

Israel Lebanon Conflict: ये तीसरे विश्व युद्ध की आहट है? इजरायली हमलों पर बोला लेबनान- हम तो झेल रहे वॉर; भारतीय दूतावास ने जारी की ये एडवाइजरी

Israel Lebanon Conflict: इजरायली सेना ने बताया कि हिजबुल्लाह ने 2006 के बाद लेबनान पर इजरायल के सबसे भारी हमलों के दूसरे दिन इजरायल पर लगभग 300 रॉकेट और अन्य प्रोजेक्टाइल दागे.

Israel Lebanon Conflict: इजरायल की ओर से लेबनान में हिजबुल्लाह पर ताबड़तोड़ हमलों के बीच वहां के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.फिरास अबैद का बड़ा बयान आया है. उन्होंने बुधवार (25 सितंबर, 2024) को दावा किया, "हम (लेबनान) तो पहले से ही युद्ध में हैं." ब्रिटिश टीवी न्यूज चैनल 'स्काई न्यूज' को बताया कि इजरायली एयरस्ट्राइक्स के चलते "आसानी से" पांच लाख लोग विस्थापित हो जाएंगे. 

डॉ.फिरास अबैद के अनुसार, "लेबनान पर हाल ही में हुए इजरायली हमलों में 700 से अधिक लोग मारे गए हैं. सरकार का "अनुमान" है कि लेबनान में विस्थापित निवासियों की संख्या पांच लाख के करीब पहुंच रही है. हालांकि, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है." लेबनान के मंत्री ने यह भी बताया कि इजरायल का लक्ष्य लेबनानी नागरिकों में "आतंक और आतंक की स्थिति" पैदा करना और "बड़े पैमाने पर पलायन को भड़काना" है.

दक्षिणी लेबनान में घरों को टारगेट कर रहा इजरायल!

डॉ.फिरास अबैद की ताजा टिप्पणी ऐसे वक्त पर आई है, जब बुधवार (25 सितंबर, 2024) को भी इजरायल ने लेबनान पर हवाई हमला बोला. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अटैक में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग जख्मी हुए. लेबनान के सैन्य और चिकित्सा सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि इजरायली ने दक्षिणी लेबनान में घरों को निशाना बनाया है.

इस बीच, न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की खबर में बताया गया कि हवाई हमले में मरने वालों में 15 लेबनानी नागरिक थे, जबकि अन्य 10 सीरियाई थे. सैन्य सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सुबह नमैरियेह गांव के बीच कई घरों पर इजरायल ने चार मिसाइलें दागीं. हवाई हमले के बाद लेबनान रेड क्रॉस और नागरिक सुरक्षा टीमों ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया है.

Israel Lebanon Conflict: ये तीसरे विश्व युद्ध की आहट है? इजरायली हमलों पर बोला लेबनान- हम तो झेल रहे वॉर; भारतीय दूतावास ने जारी की ये एडवाइजरी

लेबनान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

उधर, लेबनान में भारतीय दूतावास की ओर से बुधवार को एडवाइजरी जारी की गई, जिसमें साफ-साफ कहा गया कि क्षेत्र में हाल ही में हुए घटनाक्रमों और तनाव को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है, जबकि लेबनान में पहले से मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को भी लेबनान छोड़ने की सलाह दी जाती है. जो लोग किसी भी कारण से लेबनान में रह रहे हैं, उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतने, अपनी गतिविधियों को सीमित रखने और बेरूत में भारतीय दूतावास से हमारे ईमेल आईडी: cons.beirut@mea.gov.in या आपातकालीन फोन नंबर +96176860128 के जरिए संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ेंः 'हरियाणा में तो कुल्हाड़ी पर...', चुनाव से पहले राकेश टिकैत का दावा, कंगना रनौत के बयान पर BJP के एजेंडा की खोल दी पोल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget