एक्सप्लोरर

'हरियाणा में तो कुल्हाड़ी पर...', चुनाव से पहले राकेश टिकैत का दावा, कंगना रनौत के बयान पर BJP के एजेंडा की खोल दी पोल!

Rakesh Tikait on Kangana Ranaut: बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने साफ कर दिया कि नरेंद्र मोदी सरकार अगर कृषि कानून वापस लाएगी तो बच्चा-बच्चा आंदोलन के लिए तैयार है.

Rakesh Tikait on Kangana Ranaut: किसान नेता राकेश टिकैत ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में तो बीजेपी का पैर कुल्हाड़ी पर लग रहा है. हरियाणा में उनका अब है क्या? भाजपाई तो वहां निपट गए. बुधवार (25 सितंबर, 2024) को भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता की यह अहम टिप्पणी 'एबीपी न्यूज' पर डिबेट शो 'सीधा सवाल' के दौरान आई.

हिमाचल प्रदेश में मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत के किसानों और कृषि कानूनों से जुड़े बयानों को लेकर चर्चा के दौरान सीनियर टीवी पत्रकार संदीप चौधरी के सवाल पर राकेश टिकैत बोले, "देखें, इनके (बीजेपी) के सांसद बयान दे रहे हैं. यह तो हो सकता है कि वे इनमें पब्लिक ओपीनियन ढूंढ रहे हैं. हालांकि, यह किसी सरकार की हिम्मत नहीं होगी कि जिस आंदोलन में 750 किसान शहीद हो गए, कोई भी सरकार उस कानून को वापस नहीं ला पाएगी. सरकार अगर ऐसा करेगी तो देश का बच्चा-बच्चा आंदोलन के लिए तैयार है पर ये पब्लिक के विचार जरूर जानते हैं."

एलके आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का भी छेड़ा जिक्र!

राकेश टिकैत ने संदीप चौधरी से दावा किया, " चाहे सत्ता के लोग हों या बाहर के लोग हों, वे कैमरा पर भले ही न कहें मगर वे इस कानून के खिलाफ हैं. किसान संगठन देश में मजबूत हैं. वे जहां-जहां भी आंदोलन कर रहे हैं, वे खेत में काम कर रहे हैं...ऐसे बयानों से आहत हुए हैं और वे उनके लिए तैयार हैं. बीजेपी बहुत शातिर पार्टी है. एक आदमी से बयान दिलवाया फिर उसी को निजी बताया. जिस दल में किसी मंत्री को बोलने का अधिकार नहीं है, जहां लाल कृष्ण आडवाणी (96) और मुरली मनोहर जोशी (90) को टीवी पर जाने और बोलने का अधिकार नहीं है, उस दल के सांसद अनर्गल बयान दे रहे हैं. यह सब बीजेपी का एजेंडा है, जिसके तहत पब्लिक ओपीनियन के लिए बयान दिलवाए जाते हैं." 

कंगना रनौत वाली कंट्रोवर्सी पर क्या बोले राकेश टिकैत? देखें:

एमएल खट्टर पर क्या बोले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल?

डिबेट के दौरान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने फोन पर बताया, "प्रधानमंत्री ने किसानों को आंदोलनजीव बताया. अगर वह ऐसा बयान देंगे तो दूसरे भी बोलेंगे. पिछले किसान आंदोलन के समय जब एमएल खट्टर सीएम थे तब उन्होंने किसानों को लाठियां मारने की बात कही थी. ये ऐसी तो आइडियोलॉजी (हिंसा के संदर्भ में) के लोग हैं!"

संयोग या प्रयोग...क्या संकेत दे रहे कंगना रनौत के बयान?

दरअसल, एक्टिंग की दुनिया से बीजेपी सांसद बनीं कंगना रनौत ने मोदी सरकार की ओर से निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग की थी, जिसके बाद फिर विवादों में आईं. कंगना रनौत का यह बयान भी वैसा ही था जैसा कि वह पिछली टिप्पणी के जरिए विवाद पैदा करती रही हैं. नतीजतन क्वीन फेम एक्ट्रेस के ताजा बयान उनकी राजनीतिक सोच को लेकर सवाल खड़े करते नजर आए हैं और एक्सपर्ट्स सोचने भी लगे कि क्या उनका ऐसा व्यवहार और विवादित बयानबाजी संयोग है या सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है?

चुनावी समर के बीच बीजेपी नहीं चाहती कोई बड़ा बवाल!

कंगना रनौत के कृषि कानूनों को वापस लाओ वाली बयान पर उनकी ही पार्टी की तरफ से तत्काल प्रतिक्रिया भी आई. बीजेपी ने फौरन उनकी टिप्पणियों से दूरी बना ली और इस बात पर जोर दिया कि वह पार्टी की प्रवक्ता नहीं हैं और न ही वह पार्टी के विचारों को रखने के लिए अधिकृत हैं. चूंकि, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल दमखम लगा रहे हैं और वहां भाजपा की सरकार है और वह भी एक बार फिर से प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए मैदान में है. ऐसे में यह घटना विशेष रूप से संवेदनशील है, जहां किसान चुनावी शक्ति रखते हैं. कंगना रनौत के बयान पर जिस तरह से बीजेपी की त्वरित प्रतिक्रिया आई उससे साफ पता चल गया कि वह विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर कोई बवाल नहीं चाहती है, जिससे पार्टी की छवि को चुनाव के दौरान कोई नुकसान पहुंचे. बाद में कंगना रनौत को भी सार्वजनिक तौर पर इस बयान के लिए माफी मांगनी पड़ी.

यह भी पढ़ेंः सुपरस्टार कंगना रनौत बनीं BJP का बड़ा सिरदर्द, चुनावी समर के बीच यूं बढ़ाई टेंशन; इन 5 बयानों पर पहले भी मच चुका है बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया 5 गारंटी का ऐलान
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया 5 गारंटी का ऐलान
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget