एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: इजरायल के ख़िलाफ़ जंग में पहली बार बुर्कान मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है हिज़्बुल्लाह, हसन नसरल्लाह ने दी अमेरिका को चेतावनी

Israel Hezbollah Attack: लेबनान-इजरायल बॉर्डर पर हिजबुल्लाह और इजरायली सेना के बीच संघर्ष तेज होता जा रहा है. इसी बीच हिजबुल्लाह ने कहा है कि वह इजरायल के खिलाफ नए हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है.

Israel Hezbollah War: हमास के साथ जारी जंग के बीच लेबनान-इजरायल बॉर्डर पर ईरान समर्थित ग्रुप हिजबुल्लाह और इजरायली सेना के बीच संघर्ष तेज होता जा रहा है. इसी बीच हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह ने अपने ताजा बयान में कहा कि समूह इजराइल के खिलाफ हमलों में नए हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है.

हसन नसरल्लाह ने हमास-इजरायल युद्ध के बाद से अपने दूसरे टेलीविज़न संबोधन में कहा कि पिछले सप्ताह में, ईरान समर्थित समूह ने लेबनानी मोर्चे पर अपनी कार्रवाई को "तेज़" किया है. उन्होंने कहा पहली बार हिजबुल्लाह ने 'बुर्कन मिसाइलों' का इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा कि समूह लेबनान में पहली बार" हमलावर ड्रोन का उपयोग कर रहा है, और प्रतिदिन इज़राइल में "टोही ड्रोन" उड़ा रहा है.

इजरायल और हिजबुल्लाह में संघर्ष हुआ तेज 

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को गाजा पट्टी से इजरायल पर हमास के हमले के बाद से, लेबनान की दक्षिणी सीमा पर मुख्य रूप से इजरायल और फिलिस्तीनी समूह के सहयोगी हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष तेज हो गया है, जिससे व्यापक संघर्ष की आशंका पैदा हो गई है. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने से इजरायली गोलीबारी में कम से कम 68 हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए हैं. साथ ही लेबनान में कम से कम 11 नागरिक और 12 अन्य लड़ाके मारे गए हैं.

सैनिकों के मारे जाने से भड़का है इजरायल 

उधर, लेबनान के हिजबुल्ला ग्रुप के हमलों में रविवार को 7 इजरायली सैनिक और 10 अन्य लोग घायल हो गए. नसरल्ला ने कहा कि हिजबुल्लाह लड़ाके इजरायली ठिकानों पर रॉकेट लॉन्च कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इजरायली ड्रोन लगातार दक्षिणी लेबनान के ऊपर उड़ान भर रहे थे. इराक और यमन सहित अन्य ईरान समर्थित समूहों द्वारा इज़राइल और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों पर हमलों का उल्लेख करते हुए, नसरल्लाह ने वाशिंगटन से कहा कि यदि आप  इन अभियानों को रोकना चाहते हैं.. तो आपको गाजा पर युद्ध रोकना होगा.

हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों को निशाना बना रही इजरायली सेना 

हिज़्बुल्लाह ने शुक्रवार को कहा कि इज़रायली गोलीबारी में उसके सात लड़ाके मारे गए, बिना यह बताए कि वे कहाँ और कब मरे. वहीं, इजरायल की सेना ने कहा कि उसने सीरिया में एक संगठन पर हमला किया जो एक दिन पहले दक्षिणी इजरायल के एक स्कूल में ड्रोन हमले के पीछे था.  इसके साथ ही इजरायली अधिकारियों का कहना है कि हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर के हमलों में लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी और लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया, जिससे युद्ध शुरू हो गया.

ये भी पढ़ें: US Army Helicopter: अभ्यास के दौरान अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 अमेरिकी सैनिकों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget