एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: हमास के खिलाफ इजरायल की जंग खत्म होने पर गाजा पर शासन कौन करेगा? नेतन्याहू ने बता दिया

Israel Palestine Conflict: फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास की ओर से अक्टूबर की 7 तारीख को इजरायल के सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया था और तब से ये जंग लगातार जारी है.

Israel-Hamas Conflict: मिडिल ईस्ट में इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग को पांच हफ्ते हो चुके हैं. ऐसे में सभी के मन में एक सवाल उठ रहा है कि जब इजरायल हमास के खिलाफ चल रहे इस युद्ध का अंत करेगा तो गाजा पर शासन कौन करेगा? युद्ध को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मुखर हैं और उन्होंने संघर्ष विराम से इनकार कर दिया.

उन्होंने कहा कि सेना बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि युद्ध के बाद फिलिस्तीनी क्षेत्र (गाजा) पर कौन शासन करेगा. उन्होंने कहा कि वहां पर फिर से कब्जा करने की कोई योजना नहीं है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए बताया कि हमास के साथ युद्ध विराम का मतलब आत्मसमर्पण है.

उन्होंने कहा कि सैन्य हमले के लिए उनके पास कोई टाइम टेबल नहीं था. मुझे लगता है कि हमारी सेना अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हमास को खत्म करने के लिए चाहे इसमें कितना भी समय लगे, हम करेंगे.

बेंजामिन नेतन्याहू का गाजा को लेकर प्लान

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “इजरायल की लंबे समय तक गाजा में बने रहने की कोई योजना नहीं है. हम गाजा पर शासन करना नहीं चाहते हैं. हम इस पर कब्जा नहीं करना चाहते हैं, बल्कि हम इसे और बेहतर भविष्य देना चाहते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि इजरायल किसी को विस्थापित करना नहीं चाहता है.

गाजा के भविष्य के लिए अपनी योजना पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि गरीब और नाकाबंदी वाले क्षेत्र को कट्टरपंथ से आजाद करना चाहिए. उस क्षेत्र का पुनर्निर्माण किया जाना चाहिए. हमें एक सरकार ढूंढनी होगी, जो जनता की तरफ से स्थापित की जाए. इजरायली सेना को गाजा में फिर से प्रवेश करने और हत्यारों को मारने के लिए तैयार रहना होगा. ये करना जरूरी है क्योंकि, इस तरह से ही हमास जैसे समूह को दोबारा से उभरने से रोकने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: मिडिल ईस्ट में और मचेगी तबाही, एकजुट हुए मुस्लिम देश, इजरायल-हमास जंग में कूद सकता है ईरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget