एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: 'हिजबुल्ला जो कदम उठाएगा उससे इजरायल में भूकंप आएगा', ईरान की धमकी, जानिए हथियारों के मामले में कितना ताकतवर है ये मुल्क

Election News: ईरान सैनिकों की संख्या में इजरायल से काफी आगे नजर आता है. हालांकि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले हथियारों की तुलना में ईरान काफी पीछे है. अपनी इसी ताकत की वजह से ही ईरान इजरायल को धमका रहा है.

Israel Palestine Conflict: इजरायल औऱ हमास के बीच चल रहा युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच अरब देश लगातार हमास को समर्थन दे रहे हैं. हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने इजरायल से गाजा पर हमले रोकने को कहा था. उन्होंने इजरायल को चेतावनी दी थी कि अगर हिजबुल्लाह लड़ाई में शामिल हुआ तो युद्ध मध्य पूर्व के अन्य हिस्सों में फैल सकता है और इजरायल को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

बता दें कि पिछले दिनों हिजबुल्लाह ने लेबनान क्षेत्र में इजरायली पोस्ट पर हमला भी किया था. हालांकि बाद में इजरायल ने जवाब देते हुए उसके 3 आतंकियों को मार गिराया था, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ईरान के पास ऐसा क्या है कि वह इस तरह खुलकर इजरायल को धमकी दे रहा है. आइए जानते हैं ईरान की इस अकड़ का राज क्या है.

सेना की संख्या इजरायल की तुलना में अधिक

ईरान की जनसंख्या करीब 8.67 करोड़ है, जबकि इजरायल की मात्र 89.14 लाख. इसका असर सैनिकों की संख्या पर भी दिखता है. ईरान की सेना में करीब 5.75 लाख जवान हैं. ये एक्टिव सैनिकों की संख्या है. वहीं दूसरी ओर इजरायल के पास सिर्फ 1.73 लाख सैनिक हैं. 4.65 लाख की रिजर्व फोर्स को जोड़कर वह ईऱान के आसपास टिकता है.

फाइटर जेट्स में भी कम नहीं है ताकत

ईरान के पास 541 एयरक्राफ्ट्स और 196 जेट्स हैं. डेडिकेटेड अटैक एयरक्राफ्ट की बात करें तो ईरान के पास यह 23 हैं. ईरान के पास 86 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हैं. ईरान के पास ट्रेनिंग देने वाले 94 फाइटर जेट्स भी हैं. ईरान के पास 126 हेलिकॉप्टर भी हैं.

टैंक के मामले में इजरायल से ज्यादा पावरफुल

ईऱान टैंक्स के मामले में इजरायल से दोगुना पावरफुल है. इजरायल के पास सिर्फ 2200 टैंक्स हैं, जबकि ईरान 4071 टैंक्स से लैस है. ईरान बख्तरबंद वाहनों के मामले में भी इजरायल से आगे है. उसके पास 69,685 बख्तरबंद वाहन हैं, जबकिइजरायल के पास 56,290 हैं. ईरान के पास खींचकर ले जाने वाली आर्टिलरी भी इजरायल की तुलना में बहुत अधिक है. ईरान 2050 टोड आर्टिलरी रखता है, जबकि इजरायल के पास 300 ही हैं. ईरान के पास 1085 मोबाइल रॉकेट प्रोजेक्टर्स हैं, जो इजरायल के 300 से तीन गुना अधिक हैं. ईरान के पास कुल फ्लीट 101 है. जबकि इजरायल के पास 67 जहाज ही हैं. ईरान के पास 19 पनडुब्बियां हैं, जबकि इजरायल के पास 5 पनडुब्बियां हैं. ईरान के पास 7 फ्रिगेट्स हैं. इजरायल के पास नहीं है.

ईरान के इस हथियार से डरता है अमेरिका भी

कई रिपोर्ट में इस बात का खुलास हो चुका है कि ईरान के पास बैलेस्टिक मिसाइलों का जखीड़ा है. यही नहीं उसके पास ‘फतह’ नाम की एक ऐसी हाइपरसोनिक मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता 1,400 किलोमीटर से अधिक है. यह मिसाइल फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिका के किसी भी सैन्य ठिकाने तक पहुंच सकता है. इस मिसाइल की रेंज में पूरा का पूरा इजरायल आता है.

ये भी पढ़ें

Israel Hamas War Live Updates: इजरायली हवाई हमले में मारा गया हमास का एंटी-टैंक सिस्टम कमांडर, समूह के नौसेना संचालक की भी गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget