एक्सप्लोरर

CIA Warning: अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने किया फिलिस्तीन को सपोर्ट, बाइडेन सरकार पर उठाए सवाल, अब CIA ने उठाए ये कदम

CIA Warning On Social media Post: अमेरिकी खुफिया विभाग सीआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोशल मीडिया पर खुलकर फिलिस्तीन का सपोर्ट कर बवाल खड़ा कर दिया है. नौबत यह आ गई है कि CIA को कदम उठाना पड़ा है.

Irael Palestine Conflict: इजरायल हमास में जारी संघर्ष के बीच दुनिया दो हिस्सों में बंटती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स अपनी बात रखते हुए हमास और इजरायल को सपोर्ट कर रहे हैं. ऐसे में अमेरिकी लोग भी इससे अछूते नहीं है. ख़ास बात यह है कि अमेरिकी खुफिया विभाग सीआईए के अधिकारी भी इजरायल हमास को लेकर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ऐसे में सीआईए ने अपने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर राजनीतिक बयानों से बचने की सलाह दी है. 

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल हमास युद्ध के दौरान बीते 21 अक्टूबर को अमेरिकी खुफिया एजेंसी की टॉप एनालिसिस चीफ ने अपने फेसबुक का कवर फोटो बदल लिया. उन्होंने अपने फेसबुक कवर फोटो में फिलिस्तीन के झंडे वाली तस्वीर लगा दी. इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है और इसे जो बाइडेन सरकार के खिलाफ असहमति के तौर पर देखा जाने लगा. गौरतलब है कि अमेरिका ने खुल कर इजरायल का साथ दिया है. इसके साथ ही गाजा पर हो रहे हमलों को उसने आत्मरक्षा की कार्रवाई बताया है. 

ईमेल भेज कर्मचारियों को दी गई चेतावनी 

एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सीआईए ने एक आंतरिक ईमेल भेजकर कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर राजनीतिक संदेश पोस्ट करने से बचने की सलाह दी है. एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से एनबीसी न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि स्टाफ सदस्यों को भेजा गया ईमेल मौजूदा पॉलिसी के बारे में है. साथ ही सभी कर्मचारियों से इसे अमल में लाने को कहा गया है. 

अधिकारी ने बाद में हटाया अपना पोस्ट 

अमेरिकी खुफिया एजेंसी के अधिकारी के सोशल मीडिया पोस्ट पर सबसे पहले फाइनेंशियल टाइम्स ने रिपोर्ट की. मीडिया द्वारा संपर्क किए जाने के बाद अधिकारी ने कथित तौर पर पोस्ट को हटा दिया, साथ ही "फ्री फ़िलिस्तीन" शब्दों के साथ पहले से साझा की गई एक अन्य तस्वीर भी हटा ली थी. बता दें कि सीआईए (CIA )अमेरिका की शीर्ष विदेशी खुफिया एजेंसी है, जो राष्ट्रपति तक खुफिया जानकारी और विश्लेषण पहुंचाने के लिए जिम्मेदार है. 

ये भी पढ़ें: दुनिया में चीन का कितना पैसा फंसा है, क्या ड्रैगन के गले की फांस बन गई जिनपिंग की विदेश नीति?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget