एक्सप्लोरर

Watch: चमत्‍कार नहीं तो और क्‍या... गाजा में 37 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला मासूम, वीडियो वायरल

Israel-Hamas War Viral Video: इजरायल हमास में जारी युद्धविराम के बीच गाजा में मलबों के बीच 37 दिनों बाद एक मासूम जिंदा मिला है. ऐसे में इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Israel-Hamas War: इजरायल हमास में जारी युद्धविराम के बीच गाजा से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. दरअसल, यहां एक बच्चा भीषण बमबारी के 37 दिन बाद मलबे के नीचे जिंदा मिला है. इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मलबे के नीचे जो मासूम जिन्दा मिला है, उसका जन्म इजरायल-हमास जंग शुरू होने के कुछ दिन पहले ही हुआ था. संघर्ष शुरू होने के साथ ही इजरायल ने गाजा पट्टी पर बमबारी शुरू कर दी. जिसमें न जाने कितने घर तबाह हो गए, चारों ओर लाशों के ढेर लग गए. अस्‍पतालों में शव रखने की जगह नहीं थी. अधिकांश शहर खंडहर में तब्दील हो गए. उन्हीं तबाह हुए घरों में एक घर इस मासूम का भी था. 

मलबे के नीचे 37 दिनों तक जिंदा रहा मासूम 

रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली बमबारी में इस मासूम का घर तबाह हो गया लेकिन इस बच्चे की सांसें नहीं थमीं. मलबे में दबे होने के बाद भी यह मासूम 37 दिनों तक जिंदा रहा. नागरिक सुरक्षा सदस्य और फ़ोटोग्राफ़र नूह अल शघनोबी ने इस मासूम की कहानी बताते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चा टूटे घर के अंदर से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया है. 

जिन्दा देख हैरान रह गए बचाव कर्मी 

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब इस बच्‍चे को निकाला गया तो वहां मौजूद लोग बिलख पड़े. उन्‍होंने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया. बचाव दल भी मासूम को जिन्दा देख हैरान था. वीडियो में सभी लोग उसे गोद में लेकर प्यार करते दिख रहे हैं. वीडियो में भी देखा जा सकता है कि इतने घंटे मौत से सामना होने के बावजूद बच्चा बिल्कुल स्वस्थ्य है. 

रिपोर्ट के अनुसार, मलबे से जिंदा बचे इस मासूम के परिवार के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है. ये भी नहीं पता कि वो अब इस दुनिया में हैं या उनकी मौत हो गई. गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने अचानक इजरायली क्षेत्र पर धावा बोल दिया था, जिसमें सैकड़ों मासूम मारे गए थे. इस दौरान हमास के लड़ाकों ने करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था, जिसके बाद इजरायल हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा था. नतीजन इजरायल के हमलों में करीब 15 हजार फिलिस्तीनियों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: 'युद्ध नहीं शांति चाहिए, हमारे बच्चों को यूक्रेन से वापस बुलाओ', पुतिन के खिलाफ सड़कों पर उतरीं सैनिक परिवारों की महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget