एक्सप्लोरर

Israel Airstrikes: इजरायल ने हमास पर की एयर स्ट्राइक, गाजा में बरसाए ताबड़तोड़ बम, जानें तनाव की वजह

Israel Gaza Conflict: इजरायल की जेलों में फिलिस्तीनी कैदियों पर हमले की तस्वीरें सामने आने के बाद गाजा ने पहले दो मिसाइलें दागी थीं. जिसके जवाब में एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया गया.

Israel Conducts Airstrikes on Hamas: इजरायल की सेना ने गाजा पर फिर से हवाई हमला किया है. गाजा में हमास पर इजरायल ने एयर स्ट्राइक की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सेना ने ताबड़तोड़ बम बरसाए हैं. दरअसल, इजरायल के आयरन डोम ने एक रॉकेट इंटरसेप्ट किया था, जिसके बाद इजरायल की सेना (Israel Army) एक्शन मोड में आ गई और गाजा (Gaza) पर एयर स्ट्राइक (Airstrikes) को अंजाम दिया.

इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने गुरुवार (2 फरवरी) की सुबह इस संबंध में पुष्टि करते हुए कहा कि उसके सैन्य बलों ने गाजा पट्टी के भीतर जवाबी हमले किए.

इजरायल ने हमास पर की एयरस्ट्राइक

इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने खुद हमले की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि गाजा ने इजराइल पर पर रॉकेट दागे थे, जिसके जवाब में इजराइल ने भी मिसाइलों की बारिश कर दी. इजरायल की ओर से एयरस्ट्राइक के बाद एक बार फिर से इलाके में तनाव बढ़ गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल ने विशेष रूप से हमास आतंकी ग्रुप के उन ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, जहां से इजराइल पर हमले किए गए थे. हालांकि, गाजा ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलाबारी की और एक मिसाइल दागी. 

क्यों बढ़ गया है तनाव?

कब्जे वाले वेस्ट बैंक से लेकर हमास शासित गाजा पट्टी तक कैदियों को फिलिस्तीनी नायकों के तौर पर देखते हैं. इजरायल की जेलों में फिलिस्तीनी कैदियों पर हमले की तस्वीरें सामने आने के बाद गाजा ने इजरायल पर दो मिसाइलें दागी थी. हालांकि, इजराइल ने दावा किया था कि उनके जवानों ने गाजा के दोनों मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. 

बता दें कि वेस्ट बैंक और पूर्वी जेरूसलम पर इजरायल का कब्जा है, जबकि गाजा के कुछ इलाकों को उसने लौटा दिया. अधिकतर फिलिस्तीनी गाजा और वेस्ट बैंक में रहते हैं और उन्हें अक्सर इजरायल की ज्यादतियों का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें:

'अमेरिका आतंकवाद के मुकाबले के लिए पाकिस्तान के साथ', पेशावर अटैक के बाद बोले एंटनी ब्लिंकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget