एक्सप्लोरर

पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट ने किया हमला! चर्च को बनाया निशाना, 38 से अधिक लोगों की मौत

पूर्वी कांगो के इतुरी प्रांत में इस्लामिक स्टेट समर्थित ADF विद्रोहियों ने एक कैथोलिक चर्च पर हमला कर 34 से अधिक लोगों की हत्या कर दी.

पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोही संगठन ADF (Allied Democratic Forces) ने एक कैथोलिक चर्च पर किया. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला रविवार (27 जुलाई 2025) तड़के 1 बजे इतुरी प्रांत के कोमांडा शहर में हुआ, जिसमें 38 लोगों की हत्या कर दी गई और कई घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया.

स्थानीय नागरिक समाज समन्वयक डियूडोने डुरान्थाबो के अनुसार शव अभी भी घटनास्थल पर पड़े हैं और सामूहिक कब्र की खुदाई की जा रही है ताकि पीड़ितों को चर्च परिसर में दफनाया जा सके. हमले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चर्च की जली हुई इमारतें,  फर्श पर बिखरे शव दिखाई दे रहे हैं. इस हमले से मृतकों के परिजन काफी शोक में हैं. इससे पहले, मचोंगानी गांव में भी ऐसा ही एक हमला हुआ जिसमें कम से कम 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी.

ADF का खूनी इतिहास इस्लामिक स्टेट से संबंध
ADF, यानी एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स, मूल रूप से 1990 के दशक के अंत में युगांडा में स्थापित हुआ एक सशस्त्र समूह है. इसकी उत्पत्ति उस असंतोष से हुई थी जो तत्कालीन राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के खिलाफ था. 2002 में युगांडा सेना की कार्रवाई के बाद ADF ने अपनी गतिविधियां कांगो में शुरू कर दीं. 2019 में, इस समूह ने आधिकारिक तौर पर इस्लामिक स्टेट के प्रति निष्ठा की शपथ ली. इसके बाद से, ADF ने हजारों निर्दोष नागरिकों की हत्याएं की हैं और पूर्वी कांगो को आतंक का गढ़ बना दिया है.

हमले में कितने मारे गए? आंकड़े अब भी असंगत
इस भयावह घटना के बाद संख्याओं में अंतर देखा जा रहा है. कांगो सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स न्गोंगो ने 10 मौतों की पुष्टि की है. वहीं, संयुक्त राष्ट्र समर्थित रेडियो ओकापी की रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 43 लोग मारे गए हैं. स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुसार, वास्तविक आंकड़ा 34 से भी अधिक हो सकता है. हमलावर कोमांडा से 12 किलोमीटर दूर स्थित ADF के गढ़ से आए थे और सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले ही भाग निकले.

नागरिकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
नागरिक नेता डुरान्थाबो ने प्रशासन और सेना की नाकामी पर सवाल उठाते हुए कहा यह शहर ऐसा है जहां सभी सुरक्षाबल मौजूद हैं, फिर भी ऐसा नरसंहार हुआ. उन्होंने तत्काल सैन्य हस्तक्षेप की मांग की और आगाह किया कि और दुश्मन अब भी हमारे शहर के बहुत पास है. पूर्वी कांगो पहले ही एम23 विद्रोही, रवांडा समर्थित विद्रोह और ADF आतंकवाद से जूझ रहा है. यह हमला इस क्षेत्र की विफल सुरक्षा व्यवस्था की ओर भी इशारा करता है.

ये भी पढ़ें: Iran-Israel Tension: 'ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को होगा पर्सनल लॉस अगर नहीे रोका ये काम...' इजरायल की बड़ी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के दोस्त पर फ्रांस ने लगाया प्रतिबंध! डिफेंस एग्जिबिशन से किया बाहर, जानिए क्या है पूरा मामला
भारत के दोस्त पर फ्रांस ने लगाया प्रतिबंध! डिफेंस एग्जिबिशन से किया बाहर, जानिए क्या है पूरा मामला
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
शादी के कुछ घंटों बाद हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट की मौत, पत्नी संग भरी थी उड़ान, पलभर में उजड़ी जिंदगी
शादी के कुछ घंटों बाद हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट की मौत, पत्नी संग भरी थी उड़ान, पलभर में उजड़ी जिंदगी
US Iran War: हवा में ही खाक हुईं ईरानी मिसाइलें, अमेरिका ने नाकाम किया बड़ा हमला
हवा में ही खाक हुईं ईरानी मिसाइलें, अमेरिका ने नाकाम किया बड़ा हमला

वीडियोज

Surya Murder Case | Bharat Ki Baat: नो FIR, फैसला ऑन द स्पॉट! UP में खत्म हो गया अदालतों का काम?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Abp Report: असद के घर पर मुनादी, 15 दिन में चलेगा बुलडोजर!
Sandeep Chaudhary | Surya Murder: चौराहे पर यमराज...यूपी में रामराज? | Ghaziabad | Yogi | Encounter
Lucknow News | Kansa Pasi Fort Update :पासी समाज के ज्ञापन पर क्यों हुई तीखी गरमा-गर्मी?
Urban Cruiser EBella: Toyota की सबसे बड़ी गलती? #toyota #urbancruiser #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' का क्लाईमैक्स लीक? वायरल वीडियो में एक आदमी को घसीटती दिखीं महिला
अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' का क्लाईमैक्स लीक? वायरल वीडियो में एक आदमी को घसीटती दिखीं महिला
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
Doing Shampoo Everyday In Summer: गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
Embed widget