एक्सप्लोरर

मारा गया आईएस सरगना अबु बकर अलबगदादी!

इस खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है और पहले कई बार बगदादी के मारे जाने की खबरें आ चुकी हैं. लेकिन उसके मौत की आधिकारिक पुष्टि होने पर यह मोसुल गंवाने के बाद आतंकी समूह के लिए एक नया झटका होगा.

बेरूत: एक बार फिर आईएस के सरगना अबु बकर अलबगदादी के मारे जाने की खबर आई है. इराक की तरफ से इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों को उनके पुराने गढ़ मोसुल से खदेड़ने के एक दिन बाद आज आतंकी समूह के प्रमुख अबु बकर अल बगदादी की मौत की खबर सामने आयी.

सीरिया में जारी संघर्ष की लंबे समय से निगरानी कर रहे सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट के शीर्ष सदस्यों ने उसके सामने संगठन के प्रमुख अबु बकर अल बगदादी की मौत की पुष्टि की है.

इस खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है और पूर्व में कई बार बगदादी के मारे जाने की खबरें आ चुकी हैं. लेकिन उसके मौत की आधिकारिक पुष्टि होने पर यह मोसुल गंवाने के बाद आतंकी समूह के लिए एक नया झटका होगा.

निगरानी समूह के निदेशक रामी अब्देल रहमान ने कहा, ‘‘दायेर एज्जोर प्रांत में मौजूद आईएस के शीर्ष स्तर के कमांडरों ने ऑब्जर्वेटरी से इस्लामिक स्टेट समूह के अमीर अबु बकर अल बगदादी की मौत की पुष्टि की है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसके बारे में आज पता चला, लेकिन यह नहीं पता है कि उसकी मौत कब और कैसे हुई.’’ पूर्वी सीरिया का दायेर एज्जोर प्रांत का अधिकतर हिस्सा आईएस के कब्जे में है जबकि समूह देश में और पड़ोसी देश इराक में दूसरी जगहों पर अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र खो रहा है.

रहमान ने कहा कि बगदादी हाल में महीनों में ‘‘दायेर एज्जोर प्रांत के पूर्वी हिस्सों में मौजूद था’’ लेकिन यह साफ नहीं है कि उसकी मौत इस इलाके में हुई या कहीं और.’’ आईएस की तरफ से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों पर इस खबर की आधिकारिक पुष्टि या खंडन नहीं किया गया.

अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि वह ऑब्जर्वेटरी की जानकारी की पुष्टि नहीं कर सकता.

गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल रायन डिलोन ने कहा, ‘‘हम इस खबर की पुष्टि नहीं कर सकते, लेकिन उम्मीद करते हैं कि यह सच हो.’’ हाल के महीनों में लगातार बगदादी की मौत की अफवाहें उड़ती रही हैं और रूसी सेना ने मध्य जून में कहा था कि वह इस बात का सत्यापन करने में लगी है कि क्या मई में सीरिया में उसके एक हवाई हमले में आईएस प्रमुख मारा गया.

रूसी सेना ने कहा कि आईएस के गढ़ राका के पास एक ठिकाने पर सुखोई लड़ाकू विमानों ने 28 मई को 10 मिनट तक हमला किया जहां समूह के कमांडर इलाके से अपने सदस्यों को बाहर ले जाने की योजना बना रहे थे.

अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने तब कहा था कि वह रूसी हमले में बगदादी के मारे जाने की पुष्टि नहीं कर सकता. इराक में जन्मे 46 साल के बगदादी को 2014 के बाद से सार्वजिनक रूप से कहीं नहीं देखा गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget