एक्सप्लोरर

मुस्लिम देश संयुक्‍त अरब अमीरात में ओरियो बिस्किट हलाल है या हराम...जाने क्यों मचा है बवाल

UAE Oreo Biscuits News: यूएई मंत्रालय (UAE Ministry) की ओर से कहा गया है कि आयातित खाद्य पदार्थ (Food Product) उच्चतम सुरक्षा मानकों के तहत सुनिश्चित किए जाते हैं.

UAE Ministry on Oreo Biscuits: संयुक्त अरब अमीरात में ओरियो बिस्किट (Oreo Biscuits) को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. यूएई में ये बहस का मसला बना हुआ है कि ओरियो बिस्किट हलाल (Halal) है या फिर हराम? संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्रालय (MoCCAE) ने ओरियो बिस्कुट के गैर-हलाल उत्पाद होने के सोशल मीडिया दावों के बारे में एक स्पष्टीकरण जारी किया है.

सोशल मीडिया पर पोस्ट ने इस बात पर बहस छेड़ दी है कि यूएई (UAE) में ओरियो बिस्किट हलाल हैं या नहीं. यूएई मंत्रालय ने इन अफवाहों पर सफाई देते हुए इसे पूरी तरह से गलत करार दिया है.

ओरियो बिस्किट हलाल है या नहीं?

संयुक्त अरब अमीरात के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "यह हाल ही में अफवाह फैलाई गई कि ओरियो बिस्किट हलाल नहीं हैं, क्योंकि उनमें सूअर का मांस और अल्कोहल होता है. हम आपको सूचित करते हैं कि ये बात बिल्कुल गलत है." बयान में कहा गया है कि बिस्किट की सामग्री में किसी भी जानवर के तत्व जैसे कि ग्रीस या वसा शामिल नहीं है. मंत्रालय ने इस बात का भी जिक्र किया है कि लैब जांच ने भी ने इसकी पुष्टि की है.

यूएई मंत्रालय ने क्या कहा?

यूएई मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि आयातित और व्यापार किए जाने वाले खाद्य पदार्थ प्रक्रियाओं और कार्यक्रमों की एक इंटीग्रेटेड सिस्टम के अधीन हैं. खाद्य पदार्थो के इस्तेमाल से पहले उच्चतम सुरक्षा मानकों से सुनिश्चित किया जाता है. मोंडेलेज इंटरनेशनल हमारे उपभोक्ताओं की जरूरतों और वरीयताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो बाजार से बाजार में भिन्न हो सकते हैं. अबू धाबी कृषि और खाद्य सुरक्षा अथॉरिटी ने कथित तौर पर कहा कि कोई पुख्ता सबूत नहीं है, जो यह साबित कर सके कि अमेरिकी कंपनी मोंडेलेज की ओर से निर्मित कुकीज में गैर-हलाल सामग्री शामिल है.

बिस्किट में मांस और अल्कोहल? 

यूएई के अधिकारियों ने बताया है कि देश में आयात किए जाने वाले बिस्किट प्रोडक्ट के साथ उनके दस्तावेजों की जांच की जाती है. प्राधिकरण ने बिस्किट में अल्कोहल को लेकर कहा है कि ऐसे कई उत्पाद हैं, जिनमें एथनॉल की एक छोटी मात्रा होती है और ये नेचुरल फरमेंटेशन से बनता है. ये फुड प्रोडक्ट में एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है. अधिकारियों ने ये भी साफ किया है कि ओरियो बिस्किट में सूअर के मांस से संबंधित अंश का दावा बिल्कुल गलत और निराधार है.

क्या है हलाल?

हलाल (Halal) एक अरबी शब्द है जिसका मतलब होता है 'जायज'. मुसलमानों के उपभोग के लिए जिन खाद्य पदार्थों को हलाल नहीं माना जाता है उनमें ब्लड से संबंधित और शराब जैसे पदार्थ शामिल हैं. मोंडेलेज ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि चूंकि ओरियो दुनिया भर में उपलब्ध है, इसलिए कंपनी बाहरी एजेंसियों के माध्यम से अपने हलाल प्रमाणन को आउटसोर्स करती है.

ये भी पढ़ें:

ग्लोबल वार्मिंग से धरती को बचाने के लिए यस वर्ल्ड की खास पहल, लॉन्च किया एनर्जी एफिशिएंट विंडोज सॉल्यूशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget