एक्सप्लोरर

इराक के प्रधानमंत्री ने कहा, लापता भारतीय मजदूरों के साथ क्या हुआ पता नहीं

बगदाद/नई दिल्ली: इराक के प्रधानमंत्री हैदर-अल-अबादी ने कहा कि इस्लामिक स्टेट संगठन के आतंकियों द्वारा तीन साल पहले मोसूल पर किए गए हमले में फंसे 39 भारतीय मजदूरों के साथ क्या हुआ इसका अब तक पता नहीं चल सका है. एक इंटरव्यू में अल-अबादी ने कहा कि स्थिति “फिलहाल जांच के दायरे में है. मैं आगे इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता.” विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जुलाई में मजदूरों के रिश्तेदारों से कहा था कि हो सकता है उन्हें मोसूल के बादुश कारागार में बंद कर रखा गया हो. इराकी बलों ने आईएस से इस जेल का कब्जा फिर से अपने हाथों में ले लिया था. किडनैप मजदूर इराक की एक निर्माण कंपनी में काम करते थे. 2014 में आईएस के इराक के उत्तर और पश्चिमी क्षेत्रों पर कब्जा करने से पहले हजारों की संख्या में भारतीय मजदूर यहां रहते और काम करते थे. नौ महीने की भीषण लड़ाई के बाद जुलाई में इराकी बलों ने आईएस पर जीत हासिल कर मोसूल पर फिर से कब्जा कर लिया था. क्या इराक में अगवा 39 भरातीय जिंदा हैं? अंग्रेजी अखबार द संडे गार्जियन की खबर के मुताबिक पाकिस्तानी तालिबान ने अगवा भारतीयों के जिंदा होने का दावा किया है. तहरीक-ए-तालिबान के सूत्रों का कहना है कि पिछले रविवार उसकी दो बार आईएस आतंकियों से बात हुई जिसमें 39 भारतीयों के सुरक्षित और कब्जे में होने की बात कही गई. इराक के मोसूल में जून महीने में ISIS के आतंकियों ने 40 भारतीयों को अगवा कर लिया था. एबीपी न्यूज ने कुर्दिस्तान के इरबिल में इन भारतीयों का सुराग देने वालों की खोजबीन की. इरबिल में दो बांग्लादेशी नागरिकों ने अगवा हुए 40 भारतीयों के बारे में सनसनीखेज खुलासे किए हैं. ये बांग्लादेशी नागरिक भी 40 भारतीयों के साथ बंधक बनाए गए थे लेकिन बाद में इन्हें छोड़ दिया गया था. इराक में रह रहे बांग्लादेशियों ने भारतीय नागरिक हरजीत के हवाले से 39 भारतीयों के मारे जाने का दावा किया था. वहीं सरकार भारतीयों के जिंदा होने या मारे जाने की खबर से इनकार कर चुकी है. देश की राजधानी दिल्ली से उत्तरी इराक का कुर्दिस्तान 3700 किलोमीटर दूर है. इराक के मोसूल से सिर्फ 88 किलोमीटर दूर कुर्दिस्तान की राजधानी इरबिल में एबीपी न्यूज पहुंचा. वो ही मोसुल जहां 10 जून को आतंकी संगठन ISIS ने कब्जा कर लिया था. सुन्नी चरमपंथी आतंकी संगठन ISIS जिसकी दहशतगर्दी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था. बेरहमी से निर्दोषों को मौत के घाट उतारने वाले इसी आतंकी संगठन ISIS ने 40 भारतीय मजदूरों को अगवा किया था. 11 जून को अगवा किए गए 40 भारतीय मजदूरों का पिछले 165 दिनों से कोई अता-पता नहीं है. ज्यादातर मजदूर पंजाब के रहने वाले हैं. पंजाब से 3700 दूर रोजी की तलाश में मोसूल पहुंचे थे लेकिन आतंकवादियों के कब्जे में पहुंच गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget