एक्सप्लोरर

Iraq Fire Break Out: इराक के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 50 लोगों की जिंदा जलने से मौत

इराक के एक शॉपिंग मॉल में गुरुवार (17 जुलाई 2025) को भीषण आग लगने से कम से कम 50 लोग मारे गए हैं. हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काफी वायरल हो रहा है.

इराक के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने पर 50 लोग जिंद जलकर मर गए हैं. न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि यह हादसा इराक के अल-कुट के एक सुपरमार्केट में हुआ है. वायरल तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि इमारत के बड़े हिस्से में आग लगी हुई है और धुएं का गुबार निकल रहा है.

हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पांच मंजिला इमारत आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है,  जबकि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. वासित प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल-मियाही ने आधिकारिक आईएनए समाचार एजेंसी को बताया, "एक बड़े शॉपिंग सेंटर में लगी इस आग में मरने वाले पीड़ितों की संख्या लगभग 50 हो गई है. हालांकि, आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन आईएनए के अनुसार, गवर्नर ने कहा कि जांच के प्रारंभिक निष्कर्ष 48 घंटों के भीतर जारी किए जाएंगे.

तीन दिन के शोक की घोषणा
वासित प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल-मायाही ने बताया कि आग एक हाइपर मार्केट और एक रेस्टोरेंट में लगी. जब आग लगी, तब कई लोग खाना खा रहे थे और खरीदारी कर रहे थे. गवर्नर ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कई लोगों को बचाया और आग बुझाई है. इस दर्दनाक हादसे की वजह से पूरे देश में तीन दिन के शोक की घोषणा की गई है. INA की रिपोर्ट के मुताबिक गवर्नर मोहम्मद अल-मायाही  इमारत और मॉल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है.

5 दिन पहले ही खुला था मॉल
जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में एम्बुलेंस घटनास्थल से घायलों और शवों को ले जा रही है. बगदाद से 160 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित शहर का एक अस्पताल भर चुका है. एएफपी के अनुसार, मॉल 5 दिन पहले ही खुला था. शुरुआती जांच से पता चला कि आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी.

इससे पहले साल 2023 में इराक में एक शादी-समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया था. हादसे में भयानक आग लग गई थी, जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि  150 लोग घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ें: आग की लपटों में समा गया इराक का पूरा मॉल, हर तरफ धुआं-धुआं, चीख पुकार, 50 की मौत, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget