एक्सप्लोरर

Iran Protest: ईरान-अमेरिका में होगा युद्ध! ट्रंप की धमकी से बेपरवाह तेहरान, कहा- पड़ोसी देशों में US सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे

Iran Protest: ईरान ने अमेरिकी हमले पर पड़ोसी देशों में मौजूद US सैन्य कैंप को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. इसको देखते हुए कतर के अल उदीद एयर बेस से अमेरिका-ब्रिटेन ने सैन्य कर्मियों को हटा लिया है.

ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खुली धमकियों के बावजूद तेहरान झुकता नजर नहीं आ रहा है. ईरान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने सैन्य हमला किया, तो वह उन पड़ोसी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा, जहां अमेरिकी सेना मौजूद है. इस चेतावनी के बाद एहतियातन अमेरिका और ब्रिटेन ने कतर स्थित अल उदीद एयर बेस से अपने कुछ सैन्य और असैन्य कर्मियों को हटा लिया है, जिससे क्षेत्र में युद्ध की आशंका और गहरा गई है.

पश्चिमी देशों की सैन्य क्षमता की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि हालिया घटनाक्रम इस ओर इशारा कर रहा है कि ईरान पर अमेरिका हमला कर सकता है.  इसी आशंका के चलते भारत, पोलैंड और इटली समेत कई देशों ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है. ईरानी अधिकारियों के मुताबिक अब तक करीब 3,000 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि मृतकों की संख्या लगभग 2,600 है.

ट्रंप की खुली धमकियां और कूटनीतिक दबाव

डोनाल्ड ट्रंप बीते कई दिनों से खुले तौर पर ईरान में दखल देने की धमकी दे रहे हैं. उन्होंने ईरानियों से प्रदर्शन जारी रखने और सरकारी संस्थाओं पर कब्जा करने की अपील की. ट्रंप ने ईरानी अधिकारियों के साथ होने वाली सभी बैठकों को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने चेताया है कि अगर ईरान ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ खूनी कार्रवाई नहीं रोकी तो उस पर अतिरिक्त टैरिफ और प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

अगले 24 घंटे निर्णायक? सैन्य कार्रवाई की आशंका

कुछ यूरोपीय और इजरायली अधिकारियों का दावा है कि अगले 24 घंटों के भीतर अमेरिका सैन्य कार्रवाई कर सकता है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ब्रिटेन ने कतर के एयर बेस से अपने कर्मियों को हटाना शुरू कर दिया है. कतर सरकार ने कहा है कि यह कदम क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए उठाया गया है. पेंटागन का कहना है कि अगर अमेरिका ईरान पर सैन्य हमला करता है तो वह सीमित स्तर का होगा और यह हाल के महीनों में ईरान पर दूसरा हमला होगा. फिलहाल यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर, कई एस्कॉर्ट युद्धपोत और तीन मिसाइल दागने वाले डिस्ट्रॉयर पहले से ही क्षेत्र में तैनात हैं.

ईरान की चेतावनी

एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि तेहरान ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और तुर्किए से अपील की है कि वे अमेरिका को ईरान पर हमला करने से रोकें. अधिकारी ने साफ कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान को निशाना बनाया तो इन देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकाफ के बीच सीधा संपर्क बंद कर दिया गया है. ईरानी मीडिया के अनुसार, सुरक्षा परिषद प्रमुख अली लारीजानी ने कतर के विदेश मंत्री से बात की, जबकि अराकची ने UAE और तुर्किए के अपने समकक्षों से संपर्क किया  है.

संयुक्त राष्ट्र को पत्र, अमेरिका पर आरोप

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासचिव को पत्र लिखकर अमेरिका पर हिंसा भड़काने, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है. अराकची ने UAE के विदेश मंत्री से कहा कि ईरान शांति चाहता है, लेकिन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस बीच ईरान के प्रधान न्यायाधीश गुलामहुसैन मोहसेनी-एजेई ने तेहरान की एक जेल का दौरा किया, जहां प्रदर्शनकारियों को रखा गया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सिर कलम किया या लोगों को जलाया, उन्हें सजा देना जरूरी है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन HRANA के अनुसार अब तक 18,137 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें:  'रूस-चीन से निपट लेंगे', व्हाइट हाउस में ग्रीनलैंड-डेनमार्क के शीर्ष मंत्रियों से बातचीत के बीच ट्रंप ने दे दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ईरान का बड़ा पुल उड़ाते Video शेयर कर बोले ट्रंप- समझौते का अब भी मौका, IRGC की धमकी- हॉर्मुज से निकलेंगे US के ताबूत
ईरान का बड़ा पुल उड़ाते Video शेयर कर बोले ट्रंप- समझौते का अब भी मौका, IRGC की धमकी- हॉर्मुज से निकलेंगे US के ताबूत
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
'अब समय आ गया कि युद्ध रोका जाए', ईरान वॉर पर UN का साफ संदेश, कहा- जब नेता विनाश की बजाय...
'अब समय आ गया कि युद्ध रोका जाए', ईरान वॉर पर UN का साफ संदेश, कहा- जब नेता विनाश की बजाय...
US Israel Iran War Live: '...कहीं ऐसा ना हो बहुत देर हो जाए', डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, अमेरिका ने तेहरान के सबसे बड़े ब्रिज को उड़ाया
'...कहीं ऐसा ना हो बहुत देर हो जाए', ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, US ने तेहरान के सबसे बड़ा ब्रिज उड़ाया
Advertisement

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget