एक्सप्लोरर

FATF List: ईरान और उत्तर कोरिया के साथ म्यांमार FATF की 'ब्लैक लिस्ट' में, 20 देशों पर पैनी निगाह

FATF: फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की ब्लैक और ग्रे सूची में शामिल देशों को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक और यूरोपीय संघ से वित्तीय सहायता नहीं मिलती है.

Russia Ukraine War: ईरान और उत्तर कोरिया के साथ म्यांमार फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की 'ब्लैक लिस्ट' में बना हुआ है. वहीं, यूक्रेन युद्ध की पहली बरसी पर रूस को FATF की सदस्यता से बाहर कर दिया गया है. आतंक वित्तपोषण और धन शोधन पर वैश्विक निगरानी संस्था FATF का कहना है कि ये तीन देश उच्च-जोखिम वाले देश हैं और इसलिए इन्हें 'काली सूची' में बरकरार रखा गया है. 

सिंगापुर के टी राजा कुमार की अध्यक्षता में पेरिस में एफएटीएफ की दूसरी पूर्ण बैठक के बाद जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई. एफएटीएफ (FATF) ने यह भी कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE ), तुर्किये, जॉर्डन, दक्षिण अफ्रीका और 20 अन्य देश इसकी 'निगरानी सूची' में हैं और उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी. याद हो कि पाकिस्तान को पिछले साल अक्टूबर में निगरानी सूची से हटा दिया गया था.

FATF ने की युद्ध की निंदा 

पेरिस में हुई एक बैठक में जारी बयान में कहा गया कि यूक्रेन से रूस के युद्ध को एक साल हो चुका है. FATF यूक्रेन में रह रहे लोगों के प्रति गंभीर संवेदना व्यक्त करता है.  यूक्रेन में हुए हमले में बिना किसी कारण के मारे गए लोगों और वहां हुए विनाश की हम कड़ी निंदा करते हैं. 

ब्लैक और ग्रे लिस्ट में शामिल देशों के साथ होता है ये 

बता दें कि ब्लैक और ग्रे सूची में शामिल देशों को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और यूरोपीय संघ (ईयू) से वित्तीय सहायता नहीं मिलती है. निगरानी सूची से हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने अपनी अर्थव्यवस्था के सुधरने की उम्मीद जताई थी.  लेकिन आज भी हालत दयनीय हैं, पाकिस्तान मौजूदा समय में भी गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. 

 एफएटीएफ (FATF)  का म्यांमार के बारे में कहना है कि देश को प्रमुख क्षेत्रों में धन शोधन के जोखिमों को दूर करने के लिए अपनी कार्ययोजना को लागू करने पर काम करना जारी रखना चाहिए. FATF का कहना है कि जब तक म्यांमार अपने धन शोधन रोधी उपायों की खामियों का पूरी तरह समाधान नहीं कर लेता, यह इस सूची में बना रहेगा.

एफएटीएफ ने यूएई के लिए कहा कि पिछले साल फरवरी से उसने महत्वपूर्ण प्रगति की है, जब उसने एफएटीएफ के साथ काम करने के लिए एक उच्च-स्तरीय राजनीतिक प्रतिबद्धता जताई थी. 

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: 'रूस से संबंध नहीं तोड़ेगा, जंग को खत्म करने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल करेगा भारत', अमेरिका का दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget