एक्सप्लोरर

MSC Aries Ship Seized: ईरान का इजरायली शिप पर कब्जा, 17 भारतीय भी हैं सवार, केंद्र सरकार ने की जल्द रिहाई की मांग

Iran seizes Cargo Ship: ईरान की ओर से एक इजरायली शिप पर कब्‍जा कर लि‍या गया ज‍िसने भारत के ल‍िए मुश्‍क‍िलें खड़ी कर दी है. इस श‍िप पर सवार 25 सदस्यों में से 17 भारतीय नागर‍िक हैं.

MSC Aries Ship Seized: म‍िड‍िल ईस्‍ट में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भारत भी पूरी तरह से अलर्ट है. इस बीच ईरान की ओर से एक इजरायली शिप पर कब्‍जा कर लि‍या गया ज‍िसने भारत के ल‍िए मुश्‍क‍िलें खड़ी कर दी है. इस श‍िप पर सवार 25 सदस्यों में से 17 भारतीय नागर‍िक हैं. इस मामले में भारत, ईरान अधिकारियों के लगातार संपर्क में है. नई द‍िल्‍ली ने भारतीय नागर‍िकों को छुड़ाने के ल‍िए अपने राजनय‍िक चैनल के जर‍िए ईरान पर पूरा दवाब बनाया हुआ है.  

समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक सूत्रों का कहना है क‍ि खाड़ी में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से कब्‍जा किए गए श‍िप में 17 भारतीय सवार हैं. भारत अपने नागर‍िकों की सुरक्षा, सलामती के साथ-साथ जल्‍द रिहाई सुनिश्चित कराने के पहले से ही ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है. एक सूत्र का कहना है क‍ि "हमारी जानकारी में है क‍ि एक कार्गो श‍िप 'एमएससी एरीज़' पर ईरान ने कंट्रोल कर ल‍िया है.  

सूत्रों का कहना है क‍ि भारतीय नागर‍िकों की सलामती के ल‍िए तेहरान और दिल्ली दोनों के बीच राजनयिक चैनलों के जर‍िये ईरानी अधिकारियों से संपर्क बनाया हुआ है. 

व‍िदेश मंत्रालय ने एक द‍िन पहले जारी की थी ट्रैवल एडवाइजरी
  
इस बीच देखा जाए तो इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध के चलते मि‍ड‍िल ईस्‍ट में तनाव और बढ़ गया है. इजरायल-हमास के बीच जारी जंग के बीच भारतीय व‍िदेश मंत्रालय की ओर से कल शुक्रवार (12 अप्रैल) को एक ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की गई थी. इसमें भारतीयों को सलाह दी गई थी क‍ि वो अगली सूचना तक ईरान और इजरायल देशों की यात्रा करने से बचें.

मंत्रालय ने इस एडवाजरी में उन सभी भारतीयों से भी आग्रह क‍िया जोक‍ि वर्तमान में ईरान और इजरायल में रह रहे हैं. इन देशों में रह रहे सभी नागर‍िकों को तुरंत भारतीय दूतावास से संपर्क करने की सलाह भी दी गई और अपना रज‍िस्‍ट्रेशन कराने को भी कहा गया. 

श‍िप ऑपरेटर एमएससी ने की कब्‍जे की पुष्‍ट‍ि

इस तरह की घटना तब सामने आई है जब इजरायल-हमास युद्ध के चलते ईरान के साथ तनाव बढ़ा हुआ है. ईरान ने भी दावा क‍िया है क‍ि श‍िप 'यहूदी शासन' से जुड़ा हुआ है. शिप के ऑपरेटर इतालवी-स्विस ग्रुप एमएससी ने पुष्‍ट‍ि की है क‍ि ईरानी ऑथोर‍िटीज श‍िप पर चढ़ गए हैं. 

यह भी पढ़ें: Pakistan Army-Police Clash: ईद पर क्यों हो गई पाकिस्तानी सेना और पुल‍िस के जवानों में झड़प? वीड‍ियो वायरल, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget