एक्सप्लोरर

Iran Hijab: ईरान में हिजाब न पहनने वाली महिलाओं को मिलेगी सजा, पुलिस ने जगह-जगह लगा दिए कैमरे

Iran Hijab: ईरान में पिछले साल सितंबर में पुलिस की हिरासत में एक 22 साल की कुर्द महिला महसा अमिनी की मौत हो गई थी. पुलिस ने कुर्द महिला को हिजाब न पहनने के आरोप में हिरासत में लिया था.

Iran Police Install Camera For Hijab: ईरान (Iran) में हिजाब (Hijab) को लेकर बेहद ही कड़े कानून है. इसको लेकर ईरानी पुलिस ने शनिवार (8 अप्रैल) को घोषणा की कि वो सार्वजनिक स्थानों पर कैमरे लगा रहें हैं. इसके पीछे का मकसद है ईरान में ड्रेस कोड का उल्लंघन करने वाली महिलाओं की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाना. इससे ईरानी पुलिस ड्रेस कोड का उल्लंघन करने वाली महिलाओं को पहचानने के बाद उन्हें सजा देंगी.

ईरानी पुलिस ने कहा कि वो उल्लंघन करने वाली महिलाओं की पहचान करने के बाद चेतावनी देंगे. ईरानी पुलिस का कहना है कि उनका उद्देश्य है, हिजाब कानून के खिलाफ प्रतिरोध को रोकना. देश की मिजान समाचार एजेंसी समाचार और अन्य राज्य मीडिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इस तरह के प्रतिरोध से देश की आध्यात्मिक छवि धूमिल होती है और असुरक्षा फैलती है.

कुर्द महिला महसा अमिनी की मौत के बाद भड़का था बवाल
ईरान में पिछले साल सितंबर में पुलिस की हिरासत में एक 22 साल की कुर्द महिला महसा अमिनी की मौत हो गई थी. पुलिस ने कुर्द महिला को हिजाब न पहनने के आरोप में हिरासत में लिया था. इसके बाद से बड़ी संख्या में ईरानी महिलाओं ने बुर्का का विरोध करना शुरू कर दिया, जिसके बाद ईरान के सुरक्षा बलों ने हिंसक रूप से विद्रोह को दबा दिया. फिर भी अनिवार्य ड्रेस कोड के विरोध में महिलाओं को बिना हिजाब के मॉल, रेस्तरां, दुकानों और सड़कों पर देखा जाता है. 

ईरान में इस्लामी शरिया कानून 
ईरान की मोरल पुलिसिंग का विरोध करने वाली महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत देखे जाते है. ईरान में 1979 की क्रांति के बाद लगाए गए इस्लामी शरिया कानून के तहत, महिलाओं को अपने बालों को ढकने का कानून लागू किया गया है. उन्हें लंबे, ढीले-ढाले कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया गया है.

शरिया कानून के उल्लंघन करने वाली महिलाओं को सार्वजनिक फटकार, जुर्माना या गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा है. ईरान में हिजाब के इस्तेमाल को व्यावहारिक सिद्धांतों में से एक माना गया है.

ये भी पढ़ें:Saudi Arab In Iran: दूतावासों को फिर से खोलने के लिए सऊदी प्रतिनिधिमंडल ईरान पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget