एक्सप्लोरर

Iran Drone: अमेरिका को टक्कर देने के लिए ईरान ने तैयार किया खतरनाक हथियार! 4000 किमी तक टारगेट होगा तबाह

Iran Drone: ईरान ने शहीद-149 'गाजा' नामक ड्रोन को ऑपरेशनल किया है, जो 4,000 किमी तक के लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम है. जानें इसकी विशेषताएं और इसकी तुलना अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन से.

Iran Drone: ईरान ने अपने सबसे एडवांस मानव रहित युद्धक विमान (UCAV) शहीद-149 'गाजा' को ऑपरेशनल कर दिया है. यह ड्रोन 4,000 किलोमीटर तक के टारगेट पर हमला करने की काबिलीयत रखता है और इसे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) एयरोस्पेस फोर्स को सौंपा गया है. डिफेंस मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक इस हाई-ऑल्टिट्यूड, लॉन्ग-एंड्यूरेंस ड्रोन ने ‘ग्रेट प्रॉफेट’ सैन्य अभ्यास के दौरान अपनी ताकत का प्रदर्शन किया था, जिसमें उसने कई लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधा.

शहीद-149 में अत्याधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम हैं, जिसमें इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और इंफ्रारेड सेंसर, लेजर रेंजफाइंडर और सैटेलाइट कम्युनिकेशन एंटीना शामिल हैं. यह 500 किलोमीटर के दायरे में सर्विलांस कर सकता है और स्टील्थ विमानों का पता लगाने में भी सक्षम है.

शहीद-149 ड्रोन की विशेषताएं
विंगस्पैन (डैनों की लंबाई): 21 मीटर
हथियार क्षमता: 500 किलोग्राम तक
उड़ान समय: 25 घंटे तक
क्रूज़िंग स्पीड: 215 किमी/घंटा
अधिकतम ऊंचाई: 35,000 फीट

अमेरिका के MQ-9 रीपर ड्रोन का जवाब
शहीद-149 को ईरान ने अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन के जवाब के रूप में तैयार किया है. इसकी डिजाइन और पावर को ध्यान में रखते हुए, यह अमेरिका के हाईटेक रीपर ड्रोन की बराबरी करता है. शहीद-149, पुराने शहीद-129 मॉडल का उन्नत वर्जन है, जिसमें पेलोड और रेंज को बढ़ाया गया है. यह ड्रोन 750 हॉर्सपावर के टर्बोप्रॉप इंजन से ऑपरेट होता है और 350 किमी/घंटा की हाई स्पीड तक पहुंच सकता है.

शहीद-149 का  महत्व
शहीद-149 की ताकत और उसकी 4,000 किलोमीटर तक की पहुंच, इसे ईरान के सैन्य अभियानों के लिए बेहद उपयोगी बनाती है. यह ड्रोन IRGC के लिए एक जरूरी प्रॉपर्टी  है, जो इसे लंबी दूरी के अभियानों में इस्तेमाल कर सकता है.

रूस के लिए खतरनाक ड्रोन किए तैयार
खाड़ी देश ईरान अपने बेहतरीन ड्रोन के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि उसने भारत के सबसे अच्छे दोस्त रूस के लिए काफी ड्रोन बनाए हैं. हाल ही में उन्होंने रूस के लिए एक नया हमलावर ड्रोन 'शहीद-107' तैयार किया है, जो रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की सैन्य क्षमता को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने रूस को इस ड्रोन की कुछ यूनिट्स पहले ही बेच दी हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 मिलियन डॉलर से अधिक है.

ये भी पढ़ें: हमास की लिस्ट में रिहा होने वाले 33 इजरायलियों में से 8 की हो चुकी है मौत! नेतन्याहू सरकार ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget