एक्सप्लोरर

इजरायली हमलों से भड़का ईरान! अमेरिका ने दी चेतावनी, कहा- 'जवाबी कार्रवाई पर भुगतना पड़ेगा नतीजा'

Israel-Iran War : इजरायल ने शनिवार (26 अक्टूबर) को ईरान के तीन शहरों पर एयरस्ट्राइक की. इसके बाद अमेरिका ने ईरान को चेतावनी देते हुए पलटवार न करने की नसीहत दी है.

Israel-Iran War : इजरायल और ईरान के बीच में संघर्ष लगातार जारी है. एक अक्टूबर को ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले का इजरायल ने शनिवार (26 अक्टूबर) को एयरस्ट्राइक कर जवाब दिया. इजरायल के इन हमलों से भड़क कर ईरान ने इजरायल को जवाब के लिए तैयार रहने की धमकी दी है. हालांकि, ईरान ने इजरायल के हमलों में लिमिटेड डैमेज होने की बात कही है. 

इजरायली सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि इजरायल का हमला व्यापक, सीधे निशाने पर और बिल्कुल सटीक थे. इसके साथ ही उन्होंने ईरान को जवाबी कार्रवाई करने पर इसके संभावित परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. इजरायल के इस अभियान के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को पूरी जानकारी थी. हालांकि, अमेरिकी प्रशासन ने ये साफ किया कि इजरायल के इन हमलों में अमेरिका की कोई भागीदारी नहीं है.

ये इजरायली अभियान केवल “आत्मरक्षा का अभ्यास”

अमेरिका की ओर से कहा गया है कि 1 अक्टूबर, 2024 को ईरान ने इजरायल पर लगभग 200 मिसाइलें दागकर हमला किया था. इसके बाद इजरायल ने अभियान चलाकर आत्मरक्षा का अभ्यास किया है. इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने ईरान और उसके सहयोगियों के किए गए हमलों का जवाब दिया है.

बाइडेन और नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया के तरीके पर की चर्चा

बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संकेत देते हुए बताया कि अमेरिका ने किसी हमले में भाग नहीं लिया, लेकिन वह इजरायल के साथ चर्चाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा था और हमले के दौरान नागरिकों की कम से कम क्षति के साथ लक्ष्य पर बिल्कुल सटीक जवाब देने को प्रोत्साहित कर रहा था.

तैयार करें ऐसी प्रतिक्रिया जो संघर्ष में आक्रामकता को रोक सकेः बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजोमिन नेतन्याहू से विशेषकर एक ऐसी प्रतिक्रिया को तैयार करने की सलाह दी है, जिससे संघर्ष के समय बढ़ती आक्रामकता को रोक सके.

सैन्य ठिकानों को लक्ष्य बनाकर किया था हमलाः आईडीएफ

इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने इस बात की पुष्टि की है कि उसके हमले ईरान के आबादी वाले क्षेत्र से बाहर केवल लक्षित सैन्य ठिकानों पर पूर्ण सटीकता के साथ किए गए थे. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स तेहरान में आसपास के इलाके में जोरदार विस्फोटों का उल्लेख कर रही है. पर अब तक इस विस्फोटों के स्रोत के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है.

किसी भी संभावित हमले से बचाव के लिए तैयार है अमेरिका

बताया गया कि अमेरिका ईरान के किसी भी संभावित हमले का जवाब देने के लिए बचाव करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हाल ही में अमेरिका ने इजरायल में थाड (THAAD) मिसाइल सिस्टम को तैनात किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget