एक्सप्लोरर

‘यहूदी देश को भुगतने होंगें कड़े अंजाम', ईरान की इजरायल को फिर धमकी

Iran-Israel War : इजरायल ने शनिवार को किए गए हवाई हमले को ईरान के 1 अक्टूबर को किए गए हमले की जवाबी कार्रवाई कहा. अब इसके बाद पूरी दुनिया की नजर ईरान के पलटवार पर टिकी हुई है.

Israel-Iran War : शनिवार को इजरायल के किए गए हवाई हमले पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) चीफ कमांडर जनरल हुसैन सलामी ने इजरायल के हमलों का अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है. बता दें कि शनिवार को इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए थे. जिसमें ईरान के एयर डिफेंस औऱ मिसाइल फैक्ट्री का काफी नुकसान पहुंचाया था. हालांकि इजरायल ने इस हमले को ईरान द्वारा 1 अक्टूबर को किए गए हमले का जवाब बताया था.

आईआरजीसी चीफ ने इजरायल के हमले पर दी प्रतिक्रिया

ईऱानी सैन्य ठिकानों पर किए गए इजरायल के हवाई हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए आईआरजीसी चीफ कमांडल जनरल हुसैन सलामी ने कहा- ‘यहूदी देश ने बहुत गलत किया है, इसके लिए उसे कड़े परिणाम भुगतने होंगे.’

ईरान के तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, हुसैन सलामी ने कहा कि इजरायल शनिवार को अपने हवाई हमलों के जरिए अपने नापाक इरादों को पूरा करने में नाकामयाब रहा है. यह हमला इजरायल की गलतफहमी को दिखाता है. इसके साथ ही इससे पता चलता है कि इजरायल हमारे सामने कमजोर पड़ रहा है.

ईरान के नेताओं ने भी दी प्रतिक्रिया

इजरायली हमलों पर ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बिना आक्रामकता दिखाए इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे इजरायल की गलती जरूर कहा है. खामेनेई ने आगे कहा कि किसी भी हमले को कम नहीं आंकना चाहिए और न ही उसे बढ़ा-चढ़ाकर भी पेश करना चाहिए.

वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने इस संबंध में कहा कि इजरायल के हमले का ईरान की सेना मुंहतोड़ जवाब देगी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ईरान शांति का पक्ष रखता है और जंग नहीं चाहता है. इजरायली हमले पर उन्होंने कहा कि इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमले में उनके चार सैनिक मारे गए हैं.

इजरायल पर किस तरह की कार्रवाई करने वाला है ईरान

शनिवार को ईरान के विभिन्न सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों के इजरायल ने एक अक्टूबर को किए हमले का जवाब बताया है. शनिवार को किए गए हमले में इजरायल ने ईरान के एयर डिफेंस और मिसाइल फैक्ट्री को निशाना बनाया था.

हालांकि अब इजरायल के इस हमले के बाद पूरी दुनिया की नजर अब ईरान के अगले कदम पर है कि ईरान किस तरह से इजरायल पर जवाबी कार्रवाई करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पकड़ा US का 'अंडरवाटर जासूस', होर्मुज में सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा
ईरान ने पकड़ा US का 'अंडरवाटर जासूस', होर्मुज में सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
दक्षिण अफ्रीका के दो शहरों में अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत, 26 घायल
दक्षिण अफ्रीका के दो शहरों में अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत, 26 घायल
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget