एक्सप्लोरर

International Tiger Day 2020: दिवस मनाने की कहां से हुई शुरुआत, जानिए दुनिया में कितने हैं बाघ

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस से पहले भारत में बाघों की गणना की विस्तृत रिपोर्ट जारी की गई.रिपोर्ट में बाघों की जनसंख्या में 2014 से 2019 के बीच बढ़ोतरी का दावा किया गया है.

International Tiger Day 2020: दुनिया भर में आज बाघ दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर उनके संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम हो रहे हैं. समय के साथ विलुप्त होने वाले वन्य जीवों में बाघ भी ऐसा प्राणी है जिसकी संख्या तेजी से घट रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में अभी केवल 3900 जंगली बाघ बचे हैं. 20वीं शताब्दी की शुरुआत से ही विशेषज्ञ दुनिया में घटती बाघों की संख्या से चिंतिंत हैं. मगर इस बीच संरक्षण के इतिहास में पहली बार भारत से अच्छी खबर है. अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस से ठीक एक दिन पहले बाघों की गणना की विस्तृत रिपोर्ट जारी की गई.

भारत में बढ़ रही बाघों की जनसंख्या-रिपोर्ट

इस मौके पर पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने बताया कि दुनिया के बाघों की जनसंख्या का 70 फीसद भारत में है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बाघों की जनसंख्या में 2014 से 2019 के बीच बढ़ोतरी हुई है. 2014 में जहां बाघों की आबादी 1400 थी वहीं 2019 में बढ़कर 2 हजार 967 हो गई. मध्य प्रदेश में बाघों की सबसे ज्यादा संख्या 526 पाई गई है. जबकि कर्नाटक में 524 और उत्तराखंड में 442 बाघों की तादाद है.

दुनिया के बाघों का 70 फीसद भारत में है

भारत सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड के कॉर्बेट में सबसे ज्यादा 231 बाघों की गणना हुई है. भारत में बाघों की घटता संख्या को बढ़ाने के लिए 2005 में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण बनाया गया था. 2010 में सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित सम्मेलन में बाघों के संरक्षण और सुरक्षा पर चिंता जताई गई थी. कार्यक्रम में लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाने का ऐलान किया गया. जिससे बाघों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके.

Mumbai Sero Survey: झुग्गी बस्तियों के 57% में मिला एंटीबॉडी, दूसरे रिहायशी इलाकों में 16% में एंटीबॉडी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोले- राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने का रास्ता तलाश रहे राज्यपाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget