एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोका, भारत ने कहा- ऐसी हरकत ना करें

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया अन्य अधिकारियों के साथ गुरुद्वारा में भारतीय श्रद्धालुओं से मिलने जा रहे थे तभी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया.

नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया और अन्य अधिकारियों को पंजाब प्रांत के गुरुद्वारा पंजा साहिब में जाने से रोके जाने पर नई दिल्ली ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बिसारिया और भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अधिकारी गुरुद्वारा में भारतीय श्रद्धालुओं से मिलने जा रहे थे तभी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया. पाकिस्तानी अधिकारियों ने यह हरकत विदेश मंत्रालय से अनुमति मिलने के बावजूद की है.

इस मामले में भारत सरकार ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को समन किया और विरोध जताया. भारत ने कहा कि भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को रोकना वियना समझौते और 1974 के द्विपक्षीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन है.

बयान में कहा गया है, ‘‘भारत में अलगाववादी मुहिम को पाकिस्तान द्वारा लगातार मिल रहे समर्थन और भारतीय श्रद्धालुओं को भड़काने के प्रयास पर चिंता जताई गई. पाकिस्तानी अधिकारियों से कहा गया कि सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह की कोई गतिविधि उसकी धरती से संचालित नहीं हो.’’

भारतीय उच्चायुक्त को दूसरी बार पाकिस्तान ने वहां गए भारतीय श्रद्धालुओं से मिलने से रोका है. भारतीय आयोजक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने इस घटना पर गंभीर चिंता और आश्चर्य जताया. एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने आज कहा कि पाकिस्तान की कार्रवाई ‘‘ गलत ’’ है और श्रद्धालुओं का कुशल क्षेम जानने के लिए अधिकारियों को उनसे मिलना था .

उन्होंने कहा , ‘‘भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों का यह कर्त्तव्य है कि वह अपने देश के लोगों से मिलें लेकिन उनलोगों को श्रद्धालुओं से मिलने से रोक कर पाकिस्तान ने गलती की है.’’

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश अपनी राजनीतिक योजना में धर्म को लाकर भारत के साथ अपने संबंधों में “बेहद निचले स्तर” पर चला गया है. उन्होंने कहा कि भारत के प्रति पाकिस्तान की विचारहीन और निर्रथक शत्रुता चौंकाने वाला है.

आतंक के खात्मे के लिए कश्मीर घाटी में 4डी नीति पर अमल शुरूः सरकार ने की बड़ी तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये ईसाइयों पर हमला', भारत के FCRA बिल से क्यों तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद
'ये ईसाइयों पर हमला', भारत के FCRA बिल से क्यों तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 14 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 14 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
अंधेरी कार, पिछली सीट... ऐसे हुई ईरानी राष्ट्रपति की मुज्तबा खामेनेई से सीक्रेट मीटिंग
अंधेरी कार, पिछली सीट... ऐसे हुई ईरानी राष्ट्रपति की मुज्तबा खामेनेई से सीक्रेट मीटिंग
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget