एक्सप्लोरर

पोलैंड में भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी, बाहर निकलने के रास्ते बताए

पोलैंड के वारसॉ में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को (स्थानीय समयानुसार) यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सलाह जारी की.

पोलैंड के वारसॉ में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को (स्थानीय समयानुसार) यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सलाह जारी कर कहा कि देश के पश्चिमी हिस्से में ल्वीव और टेरनोपिल से भारतीय, पोलैंड में जल्दी प्रवेश के लिए बुडोमिर्ज़ सीमा से यात्रा कर सकते हैं. पोलैंड में भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, "वर्तमान में ल्वीव और टेरनोपिल और पश्चिमी यूक्रेन के अन्य स्थानों में रहने वाले भारतीय पोलैंड में अपेक्षाकृत जल्दी प्रवेश करने के लिए बुडोमिर्ज़ सीमा चेक-पॉइंट के जरिए जल्द से जल्द आ सकते हैं." 

वैकल्पिक रूप से उन्हें हंगरी या रोमानिया के माध्यम से पारगमन के लिए दक्षिण की यात्रा करने की सलाह दी गई है. दूतावास ने कहा कि भारतीय नागरिक शेहिनी-मेड्यका सीमा पार करने से बच सकते हैं, जहां भीड़भाड़ है. पोलैंड में भारतीय दूतावास ने कहा कि मेड्यका और बुडोमिर्ज़ सीमा चौकियों पर उसके अधिकारी तैनात हैं, जो यूक्रेन से आने वाले लोगों को रिसीव कर रहे हैं और भारत की यात्रा में मदद कर रहे हैं.

बता दें कि केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह भी पोलैंड में हैं, उन्होंने दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले पोलैंड के रेज़ज़ो हवाई अड्डे पर जाकर भारतीय छात्रों से मुलाकात की और बातचीत की. वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी हंगरी के बुडापेस्ट हवाईअड्डे पहुंचकर यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों से मिले.

भारत तेजी के साथ अपने नागरिकों को यूक्रेन से बाहर निकाल रहा है. अब भारत ने लोगों की निकासी के अभियान को और भी तेज कर दिया है क्योंकि यूक्रेन में रूसी हमले में एक भारतीय छात्र की मौत हो चुकी है, जो मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला था. 

मंगलवार को विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने दावा किया कि सभी भारतीय नागरिकों ने कीव छोड़ दिया है. इसे पहले यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने छात्रों सहित सभी भारतीयों को उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य माध्यम से तत्काल कीव छोड़ने का सुझाव दिया था.

यह भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत

Ukraine Russia War: डरे हुए हैं रूसी सैनिक, मौत से पहले रूस के सोल्जर ने मोबाइल से भेजे मैसेज में कहा- 'मां...मुझे डर लग रहा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget