एक्सप्लोरर

सबसे तेज़ी से बढ़ रही है भारतीय अर्थव्यवस्था, ब्रिटेन को पीछे धकेल हथिया सकती है 5वां पायदान

ग़ौर करने लायक बात ये है कि 1960 से 2013 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था मेंं भारत का हिस्सा 1.8 प्रतिशत का रहा है. मंगलवार को फिक्की द्वारा आयोजित भारत-तुर्की व्यापार मंच को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि आने वाले सालों में भारत पांच ट्रिलियन डॉलर (35,18,75,00,00,00,000 रुपए) की अर्थव्यवस्था होगी.

नई दिल्ली: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर कई बड़ी बातें सामने आई हैं. इसमें ख़ुशी की दो बड़ी बातें ये हैं कि एक तरफ जहां 2014 में वैश्विक अर्थव्यस्था में भारत की भागीदारी 2.6 प्रतिशत की थी, वहीं 2017 में बढ़कर ये 3.2 हो गई. इससे भी बड़ी बात ये है कि इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) के अनुमान के मुताबिक वैश्विक अर्थव्यवस्था रैंकिंग में ब्रिटने सातवें नंबर पर खिसक सकता है. इसके पहले फ्रांस को पीछे छोड़कर भारत छठे नंबर पर पहुंचा था. ऐसे में अगर ब्रिटेन एक पायदान नीचे खिसकता है तो भारत विश्व की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा. ये जानकारी आईएमएफ और वर्ल्ड डेवलपमेंट इंडिकेटर के आंकड़ों पर आधारित है.

वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़े भारत के योगदान की बात वित्त मंत्रालय के राज्यमंत्री पोन राधाकृष्णन द्वारा राज्यसभा को दी गई एक लिखित जानकारी पर आधारित है. भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में आईएमएफ ने कहा है कि 2018-19 और 2019-20 में ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगी. 2014-15 और 2017-18 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की औसत विकास दर 7.3 प्रतिशत रही है. विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के बीच भारत के विकास की रफ्तार सबसे तेज़ रही है.

जीडीपी के हिसाब से ब्रिटेन दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है लेकिन दुनिया में तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाएं उसके लिए चुनौती बनी हुई हैं. आईएमएफ के इस आंकड़े से भारत और फ्रांस को तो राहत की सांस मिली होगी लेकिन ब्रेक्ज़िट से जूझ रहे ब्रिटने के लिए ये किसी सरदर्द से कम नहीं होगा. हालांकि, ब्रिटेन का ये दावा रहा है कि ब्रेक्ज़िट का उसकी अर्थव्यवस्था पर कोई ख़ासा प्रभाव नहीं पड़ेगा और एक समय लगभग पूरी दुनिया पर हुकूमत करने वाले इस देश का आर्थिक क्षेत्र में दबदबा बना रहेगा.

ग़ौर करने लायक बात ये है कि 1960 से 2013 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का हिस्सा 1.8 प्रतिशत का रहा है. मंगलवार को फिक्की द्वारा आयोजित भारत-तुर्की व्यापार मंच को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि आने वाले सालों में भारत पांच ट्रिलियन डॉलर (35,18,75,00,00,00,000 रुपए) की अर्थव्यवस्था होगी.

ये भी देखें

घंटी बजाओ: किसान का कर्ज माफ तो क्या सत्ता का रास्ता साफ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget