एक्सप्लोरर
दुबई: भारत, पाक समेत कई और देशों के कैदियों की मदद के लिए भारतीय कारोबारी देगा 10 लाख डॉलर

दुबई: दुबई में रहने वाले एक भारतीय कारोबारी ने संकल्प लिया है कि वह कर्ज नहीं चुका पाने के कारण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की जेलों में बंद भारतीयों समेत अन्य कैदियों को आजाद कराने में मदद करने के लिए 10 लाख डॉलर (38 लाख दिरहम) देंगे. इस ओर में पहला कदम उठाते हुए प्योर गोल्ड ज्वैर्ल्स के संस्थापक और अध्यक्ष फिरोज मर्चेंट ने अजमान सेंट्रल जेल में 132 कैदियों की रिहाई के लिए 1,50,000 दिरहम दिए हैं. इस फंड का प्रयोग उन लोगों की मदद करने के लिए किया जाएगा जो कर्ज का भुगतान नहीं कर पाने के कारण सलाखों के पीछे हैं या सजा पूरी होने के बावजूद जेल में रह रहे हैं क्योंकि उनके पास घर वापस जाने के पैसे नहीं हैं. ये कैदी भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, फिलीपीन, उज्बेकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, इथियोपिया, सीरिया, यमन, ओमान और घाना के हैं. मर्चेंट ने कहा, ‘‘ये लोग हालात के सताए हैं और असल अपराधी नहीं है. वे कर्ज संबंधी मामलों के कारण जेल में हैं और मैं उन्हें उनके परिवारों के पास वापस भेजने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा.’’
और पढ़ें
Source: IOCL



























