एक्सप्लोरर

Halal Meat: ईरान, इराक, कुवैत समेत 15 देशों को हलाल मीट एक्सपोर्ट करेगा भारत, देश में सर्टिफिकेशन पर मच चुका है बवाल

India Halal Meat: भारत सरकार ने 15 मुस्लिम बहुल देशों को हलाल मांस निर्यात करने का फैसला किया है. इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. अधिसूचना में निर्यात से जुड़े नियम बताए गए हैं.

India Halal Meat: हलाल मांस को लेकर भारत समेत दुनिया में अक्सर विवाद चलता रहता है. कई सालों से भारत में इस मुद्दे पर चल रहे बवाल के बाद अब भारत सरकार ने 15 मुस्लिम देशों को हलाल मांस निर्यात करने का फैसला लिया है. इसको लेकर विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने अधिसूचना जारी की है. हलाल मांस का निर्यात 16 अक्टूबर से शुरू होगा. जानकारों का मानना है कि सरकार के इस फैसले के बाद एक बार फिर भारत में नई राजनीति शुरू हो सकती है. 

भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव किए हैं, जिसके तहत 16 अक्टूबर से 15 मुस्लिम बहुल देशों को हलाल-प्रमाणित मांस और मांस उत्पादों का निर्यात शुरू करने का फैसला किया है. सरकार का यह कदम काफी दिलचस्प और बहस को जन्म देता है, क्योंकि देश के भीतर हलाल प्रमाणन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. कुछ साल पहले हलाल मांस को लेकर अक्सर टीवी डिबेट देखने को मिलते थे. फिलहाल, एक बार यह मुद्दा फिर सामने आ गया है. अब भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन वस्तुओं के निर्यात को सक्रिय रूप से सुविधाजनक बना रही है.

नए नियमों के तहत होगा हलाल मांस का निर्यात
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें नए दिशा-निर्देश और शर्तें बताई गई हैं, जिनके तहत हलाल मांस के निर्यात की अनुमति होगी. इन उत्पादों को 'भारत अनुरूपता मूल्यांकन योजना (I-CAS) हलाल' प्रमाणन का अनुपालन करना होगा, जिसकी देखरेख भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) द्वारा की जाती है. इन्हें 15 मुस्लिम बहुल देशों को भेजने के लिए निर्धारित किया गया है. 

इन मुस्लिम देशों को भारत निर्यात करेगा हलाल मांस
डीजीएफटी द्वारा हलाल मांस निर्यात के लिए पहचाने गए 15 देशों में बहरीन, ईरान, इराक, कुवैत, मलेशिया, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, जॉर्डन, ओमान, फिलीपींस, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, तुर्की और यूएई शामिल हैं. ये देश हलाल उत्पादों के लिए प्रमुख बाजार हैं, क्योंकि इनमें मुस्लिम आबादी अधिक है और हलाल-प्रमाणित मांस की मांग अधिक है.

दुनिया में हलाल मांस की बढ़ रही मांग
डीजीएफटी की अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि निर्यात की खेप इन देशों में खरीदार तक पहुंचने के बाद निर्यातक को आई-सीएएस हलाल योजना के तहत जारी वैध हलाल प्रमाणन प्रदान करना होगा. नीति में बदलाव से वैश्विक बाजार में भारतीय हलाल उत्पादों की विश्वसनीयता बढ़ने की उम्मीद है, जिसके आने वाले वर्षों में तेजी से बढ़ने का अनुमान है. राजनीतिक शोर के बावजूद, भारत में हलाल उद्योग लगातार बढ़ रहा है. बाजार के अनुमानों के अनुसार, वैश्विक हलाल खाद्य बाजार 2021 में 1,978 बिलियन डॉलर के मूल्य पर पहुंच गया और 2027 तक लगभग दोगुना होने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ेंः Siddaramaiah Shoes Case: हाथ में तिरंगा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने उतारे सिद्धारमैया के जूते, वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी फायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget