एक्सप्लोरर

भारत को हिंद महासागर में टेंशन! पाकिस्तान ने लॉन्च की हंगोर क्लास पनडुब्बी, जानें कितनी पावरफुल

Pakistan News: पाकिस्तानी नौसेना को और ज्यादा मजबूती मिल गई है. पाकिस्तान नौसेना ने चीन में बनी हंगोर क्लास पनडुब्बी को लॉन्च किया है.

Pakistan News: पाकिस्तान नौसेना ने अपनी समुद्री रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए चीन में बनी हंगोर क्लास पनडुब्बी को लॉन्च किया है. आधिकारिक बयान के अनुसार, शनिवार को चीन के वुहान शहर में पाकिस्तान की दूसरी हंगोर क्लास पनडुब्बी पीएनएस/एम शुशुक (PNS/M Shushuk) को लॉन्च किया गया. यह पनडुब्बी चीन द्वारा निर्मित की गई है और अब पाकिस्तान को सौंपी गई है.

गौरतलब है कि हंगोर क्लास पनडुब्बी का सौदा साल 2015 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान हुआ था. उस समय पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय और चाइना शिपबिल्डिंग एंड ऑफशोर इंटरनेशनल कंपनी के बीच 8 पनडुब्बियों के निर्माण का समझौता हुआ था.

उप प्रमुख ओवैस अहमद बिलग्रामी ने लिया हिस्सा

इस समझौते के तहत दोनों देशों ने तय किया था कि चार पनडुब्बियों का निर्माण चीन में किया जाएगा, जबकि बाकी चार पनडुब्बियां टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के तहत पाकिस्तान में कराची शिपयार्ड और इंजीनियरिंग वर्क्स में बनाई जाएंगी. वुहान में आयोजित इस लॉन्च कार्यक्रम में पाकिस्तान नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख ओवैस अहमद बिलग्रामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की.

पाकिस्तानी नौसेना ने लॉन्च की हंगोर क्लास पनडुब्बी

पाकिस्तानी नौसेना के जनसंपर्क महानिदेशालय ने एक बयान में कहा कि समारोह को संबोधित करते हुए नौसेना उप प्रमुख ने वर्तमान भू-राजनीतिक माहौल में समुद्री सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और सभी के लिए एक सुरक्षित तथा अनुकूल समुद्री वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

बयान में आगे कहा गया कि अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस हंगोर क्लास की पनडुब्बियां क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी. पाकिस्तान का दावा है कि यह पनडुब्बी रडार की पकड़ में आने से बचने में सक्षम है और हिंद महासागर क्षेत्र में पाकिस्तान की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगी.

भारत की कलावरी क्लास और पाकिस्तान की हंगोर क्लास पनडुब्बी के बीच तुलना

पाकिस्तान की हंगोर क्लास पनडुब्बी को भारत की कलावरी क्लास पनडुब्बियों का मुकाबला करने के लिए तैयार किया गया है. भारतीय नौसेना की कलावरी क्लास पनडुब्बियां फ्रांसीसी स्कॉर्पीन-क्लास पर आधारित हैं. वर्तमान में भारत छह कलावरी क्लास पनडुब्बियों का संचालन करता है और 2030 के दशक की शुरुआत तक तीन और पनडुब्बियों को नौसेना में शामिल करने की योजना है.

  • आकार और क्षमताओं की तुलना करें तो पाकिस्तानी हंगोर क्लास भारतीय कलावरी क्लास से बड़ी है.
  • कलावरी क्लास का वजन 1,775 टन और लंबाई 67.5 मीटर है.
  • वहीं, हंगोर क्लास का वजन 2,800 टन, लंबाई 76 मीटर और चौड़ाई 8.4 मीटर है.
  • हंगोर क्लास पनडुब्बी का ड्राफ्ट (पानी के नीचे की गहराई) सतह पर होने पर 6.2 मीटर है.
  • दोनों पनडुब्बियों में अत्याधुनिक तकनीक और युद्धक क्षमताएं मौजूद हैं, लेकिन कलावरी क्लास अपनी स्टील्थ क्षमता और उन्नत हथियार प्रणालियों के लिए जानी जाती है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget