एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क में आयोजित इंडिया डे परेड में राम मंदिर की झांकी, भड़के भारतीय मुसलमानों ने किया समारोह से किनारा

India Day Parade Ram Mandir Carnival: लोग भारतीय झंडे लिए हुए थे और परेड में हिस्सा लेते हुए ढोल बजाते और नाचते हुए देखे गए. इस दौरान लकड़ी से बनी राम मंदिर की पूरी संरचना को फूलों से सजाया गया था.

India Day Parade Ram Mandir Carnival New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित इंडिया डे परेड में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. राम मंदिर की तस्वीर वाली कार्निवल झांकी भी परेड का हिस्सा थी. न्यूयॉर्क में इस मौके पर 42वीं इंडिया डे परेड का आयोजन किया गया. इंडिया डे परेड में हिस्सा लेने वाले लोगों ने देशभक्ति के गीत बजाए.

लोग भारतीय झंडे लिए हुए थे और परेड में हिस्सा लेते हुए ढोल बजाते और नाचते हुए देखे गए. इस दौरान लकड़ी से बनी राम मंदिर की पूरी संरचना को फूलों से सजाया गया था. लेकिन इस बीच समारोह की राम मंदिर की झांकी को लेकर विवाद हो गया.

भारतीय मुसलमानों ने समारोह का किया बहिष्कार

भारतीय अमेरिकी मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक समूह ने राम मंदिर की झांकी को शामिल करने पर विवाद के बाद परेड से अपनी झांकी वापस ले ली, उनका कहना है कि यह मुस्लिम विरोधी पूर्वाग्रह को दर्शाता है. 

परेड से कुछ घंटे पहले, इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन ने कहा कि यह झांकी हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण एक ऐतिहासिक स्थल के उद्घाटन का जश्न मनाती है.


'सद्भावना और शांति के लिए झांकी'

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने कहा कि यह परेड देश की विविधता का प्रतिनिधित्व करती है और इसमें भारत के अलग-अलग समुदायों की झांकियां शामिल होंगी.

वैद्य ने कहा, "हमारे समुदाय के सदस्यों के साथ यहां एकजुट होना गर्व का पल है. मैं 2008 से यहां स्वयंसेवा कर रहा हूँ और यह साल खास है. ऐसा इसलिए है क्योंकि हम मैडिसन एवेन्यू में मार्च करने के लिए राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित कर रहे हैं, जो सभी के लिए सद्भाव और शांति के मूल्यों को स्थापित करेगा."

वैध ने आगे कहा, "हम हिंदू प्रार्थना करते हैं कि भगवान राम सभी समस्याओं को दूर करें. यह सभी के लिए सद्भावना और शांति के लिए एक मार्च है. "

ये भी पढ़ें:

कनाडा के इंडिया डे परेड मे खालिस्तानियों ने मचाई उत्पात, तिरंगे का किया अपमान, लगाए भारत विरोधी नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget