एक्सप्लोरर

कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी पन्नुन के सहयोगी इंद्रजीत सिंह गोसल के घर पर गोलीबारी

Canada: गुरपतवंत सिंह पन्नुन के सहयोगी इंद्रजीत सिंह गोसल के घर पर गोलीबारी की सूचना मिली है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Canada-India Relation: कनाडा में रह रहे खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नुन के सहयोगी इंद्रजीत सिंह गोसल के घर पर गोलीबारी की सूचना मिली है. पुलिस ने सोमवार (12 फरवरी) को बताया कि ओंटारियो में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून के एक सहयोगी के घर पर गोली चलाई गई. यह घटनाक्रम कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के हालिया आरोपों के बाद सामने आई है.

बता दें कि दोनों ही देशों ने हाल ही में भारत में आतंकवादियों के रूप में सूचीबद्ध व्यक्तियों के टारगेट हत्या की बात कही थी. पुलिसकर्मी टायलर बेल-मोरेना ने कहा कि पुलिस को ओंटारियो प्रांत में इंद्रजीत सिंह गोसल के घर की खिड़की में एक गोली का छेद मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ, क्योंकि घर निर्माण का काम चल रहा है. इसके चलते वर्तमान में घर खाली है.
 
पुलिस की जांच जारी
बेल-मोरेना ने न्यूज एजेंसी एएफपी से कहा, "हम जानते हैं कि यह व्यक्ति कौन है और वह किससे जुड़ा है,  लेकिन हमारे लिए यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि इसका अन्य हिंसा और धमकियों से कुछ लेना-देना है. हम स्पष्ट रूप से सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इसकी जांच कर रहे हैं."

कौन हैं इंद्रजीत सिंह गोसल?
गोसल सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून का करीबी है, जिसकी पास अमेरिका की नागरिकता है. गोसल को अलग सिख राज्य की मांग के कारण भारत में आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है. इस घटना को लेकर पन्नून ने सोशल मीडिया पर लिखा 'ड्राइव-बाय शूटिंग'.

हाल के महीनों में भारत-कनाडा संबंध
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से सीधे भारत से जोड़ा था. जैसे ही ट्रूडो ने अपने आरोप सार्वजनिक किए ओटावा और नई दिल्ली के संबंधों में खटास पैदा हो गई. इसके चलते भारत ने कुछ समय के लिए कनाडाई लोगों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिया और कनाडा के राजनयिकों को भी वापस भेज दिया गया. 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में ये हो क्या रहा है? चुनावों में हार का दु:ख ऐसा, किसी ने छोड़ दी राजनीति, कोई दे रहा इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget