एक्सप्लोरर

Bilawal in India: भारत यात्रा कश्मीरियों के बलिदान का अपमान... बिलावल के भारत यात्रा से पहले भड़की इमरान की पार्टी

Bilawal in India: पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि भुट्टो की भारत यात्रा कश्मीरियों के बलिदान का अपमान होगी. भुट्टो ऐसे समय में भारत जा रहे हैं जब दोनों देशों के बीच बातचीत पूरी तरह से बंद है.

Pakistan: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत दौरे पर आने वाले हैं. लेकिन इससे पहले पाकिस्तान में सियासत गरमा गई है. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री की भारत यात्रा से पहले निशाना साधा है. साथ ही बिलावल की भारत यात्रा को अंतरराष्ट्रीय एजेंडे का हिस्सा बताया है. 

बिलावल भुट्टो की भारत यात्रा का विरोध करते हुए पीटीआई के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने कहा कि भुट्टो की भारत यात्रा कश्मीरियों के बलिदानों का अपमान होगी. भुट्टो ऐसे समय में भारत जा रहे हैं जब दोनों देशों के बीच बातचीत पूरी तरह से बंद है और अब जम्मू-कश्मीर के पास 'विशेष राज्य' का दर्जा भी नहीं है.

गौरतलब है कि हाल के दिनों में भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में कड़वाहट बनी हुई है. साल 2014 के बाद ये पहला मौका है जब कोई पाकिस्तानी मंत्री भारत की धरती पर कदम रखेगा. भारत दौरे पर आ रहे बिलावल भुट्टो शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेंगे.

भारत के साथ दोस्ती एक इंटरनेशनल एजेंडा

बीते गुरुवार को पाकिस्तानी विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जाहरा बलोच ने जानकारी दी कि बिलावल भुट्टो भारत दौरे पर जाएंगे. इस बात पर पीटीआई नेता ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को एक तरफ धकेलते हुए भारत के साथ सहयोग को प्राथमिकता देना एक अंतरराष्ट्रीय एजेंडे का हिस्सा है. 

आर्थिक संकट से जूझ रहा है पाकिस्तान 

बताते चलें कि पाकिस्तान हाल के दिनों में आर्थिक संकट से जूझ रहा है. ऐसे में पाकिस्तान के लिए अब भारत का सहयोग बेहद जरूरी हो गया है. इससे पहले भी पाकिस्तान की तरफ से मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने की बात कही गई थी. अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की भारत यात्रा को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

फवाद चौधरी ने बिलावल भुट्टो की भारत यात्रा का विरोध करते हुए कहा है कि पीटीआई भारत सहित अन्य देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के पक्ष में है. लेकिन संबंध बराबरी के आधार पर बने. पाकिस्तान कोई 'कठपुतली मुल्क' नहीं है.

गौरतलब है कि भारत के गोवा में 4-5 मई, 2023 को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की विदेश मंत्री परिषद (सीएफएम) की बैठक आयोजित की जा रही है. इसी में भाग लेने पाकिस्तान के विदेश मंत्री भारत आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: India Pakistan Relations: पाकिस्तान में भारतीय शो दिखाने वाले टीवी चैनलों पर एक्शन, कहा- 'तुरंत बंद करें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget