एक्सप्लोरर

इमरान खान ने की भारत से बेहतर रिश्तों की बात, लेकिन कश्मीरी राग अलापा

रुझानों में जीत की तरफ बढ़ने के बाद अपने संबोधन में इमरान खान ने कहा कि मैं शायद वो पाकिस्तानी हूं जिसकी क्रिकेटर के तौर भारत में सबसे ज्यादा पहचान है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के चुनावी नतीजों में जीत की तरफ बढ़ने के बाद इमरान खान ने भारत से रिश्ते बेहतर करने की बात की हैं, लेकिन इसी बीच वह कश्मीर का राग अलापने से भी नहीं चूके. इमरान खान यहीं नहीं रुके और उन्होंने भारतीय मीडिया उन्हें फिल्म के विलेन की तरह दिखाने का आरोप भी लगाया.

रुझानों में जीत की तरफ बढ़ने के बाद अपने संबोधन में इमरान खान ने कहा कि मैं शायद वो पाकिस्तानी हूं जिसकी क्रिकेटर के तौर भारत में सबसे ज्यादा पहचान है. उन्होंने आगे कहा कि वह उस तरह के पाकिस्तानी हैं जो कि भारत के साथ बेहद अच्छे रिश्तों की उम्मीद करते हैं. इमरान खान ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध भी बेहतर होने की उम्मीद जताई.

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कश्मीर बड़ा विवाद है और इसे हल किया जाना चाहिए. इमरान ने कहा कि कश्मीर में जो हालात हैं और पिछले 30 सालों में वहां के लोगों ने सबसे ज्यादा मानव अधिकारों के हनन का सहन किया है. उन्होंने कहा कि अगर आप किसी भी शहर में फौज को भेज देंगे तो वहां के लोगों के मानव अधिकारों का हनन होगा ही.

उन्होंने कहा, ''कोशिश होनी चाहिए कि हम दोनों टेबल पर बैठकर इन मुद्दों को हल करें, अगर हमें आरोप ही लगाने हैं तो हम समझते रहेंगे कि जो बलूचिस्तान में हो रहा है वो भारत ने किया है और जो कश्मीर में हो रहा है वो पाकिस्तान का किया हुआ है.''

इमरान खान ने कहा कि शांति के लिए भारत एक तरफ आगे बढ़ेगा तो हम दो कदम उनकी तरफ आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि अभी तक हर बात के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. उन्होंने कहा उपमहाद्वीप के लिए ये जरूरी है कि दोनों देशों के रिश्ते बेहतर हों और हम सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझा लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget