एक्सप्लोरर

Imran Khan Issue: क्या इमरान खान की पार्टी PTI की महिला नेताओं के साथ जेल में हुई छेड़छाड़? जांच में हुआ खुलासा

Imran Khan News: इमरान खान ने पाकिस्तान की जेलों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न का दावा किया है, जिसपर लाहौर के एसएसपी इन्वेस्टिगेशन अनूश मसूद ने जेलों का दौरा किया .

Imran Khan Case: पाकिस्तान की जेलों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है. यह दावा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया है. पीटीआई चीफ के इस दावे के बाद लाहौर के एसएसपी इन्वेस्टिगेशन अनूश मसूद ने कहा कि महिला कैदियों के साथ दुर्व्यवहार का कोई सवाल ही नहीं है. यह सब बातें झूठी हैं. 

लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसएसपी मसूद ने कहा कि उन्होंने और लाहौर के उपायुक्त ने कोट लखपत जेल का दौरा किया. हमने सभी से अलग-अलग मुलाकात की और उनसे (किसी भी दुर्व्यवहार पर) पूछताछ की.  मसूद ने आगे दावा किया कि "मैं खदीजा शाह से भी मिला और उनसे बात की कि जेल में उनके साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है."

महिला कैदियों के पास पुरुष नहीं जा सकते 

उन्होंने कहा कि हर कैदी को दवाइयां दी जा रही हैं, यहां तक ​​कि सांस और त्वचा की समस्या वाले कैदियों को भी. मसूद ने कहा कि एक चिकित्सा अधिकारी वहां हर समय मौजूद रहता है. छेड़छाड़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि जेल में केवल महिला कर्मचारी हैं, ऐसे में इमरान खान के आरोप झूठे और निराधार हैं. मसूद ने कहा है कि कोट लखपत जेल में महिला कैदियों की कोठरी वाले क्षेत्र में कोई पुरुष प्रवेश कर ही नहीं सकता है. महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो महिला डॉक्टर और दो महिला मनोवैज्ञानिक हर समय जेल के अंदर मौजूद रहती हैं. 

इमरान खान ने की थी जेलों के अंदर दुर्व्यवहार की बात 

अधिकारी का बयान पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के उस आरोप के बाद आया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि 9 मई के बाद गिरफ्तार की गई पीटीआई महिलाओं के साथ जेलों के अंदर दुर्व्यवहार किया जा रहा है.  पीटीआई चीफ ने दावा किया था कि महिलाओं के साथ जेल में छेड़छाड़ और उत्पीड़न किया जा रहा है. महिलाओं के खिलाफ दमन और आतंक अभियान इसलिए चलाया जा रहा है ताकि उनके पुरुष उनकी राजनीतिक भागीदारी को हतोत्साहित कर सकें.  इस दौरान उन्होंने पीटीआई कार्यकर्ताओं की रिहाई की अपील की.

ये भी पढ़ें: 'महिलाओं को कर रहे अपमानित, जेल में हो रही छेड़छाड़,' इमरान खान का शहबाज सरकार पर बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget