एक्सप्लोरर

Imran khan Ex Wife Reham Khan: इमरान की गिरफ्तारी पर पूर्व पत्नी रेहम खान ने दी ऐसी प्रतिक्रिया कि सोशल मीडिया पर हो गई वायरल

Imran khan: इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने गिरफ्तारी के बाद ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने जो कहा वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Imran khan Ex Wife Reham Khan Tweet: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मंगलवार (9 मई) को  गिरफ्तारी के बाद कई लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी. पूरी दुनिया भर से इमरान खान को समर्थन मिलता दिखा. हालांकि इन सबसे बीच इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने गिरफ्तारी के बाद ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उन्होंने लिखा कि मैं एक स्पेशल फैमली प्रोग्राम में बिजी हूं. मै किसी भी तरह के कमेंट करने के लिए उपलब्ध नहीं हूं. इस तरह से उन्होंने इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर किसी भी तरह के कमेंट करने से सख्त माना कर दिया.


इमरान खान ने साल 2015 के जनवरी महीने में ही रेहम खान से शादी की थी, लेकिन इसी साल 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया था. दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया था. रेहम खान पेशे से एक ब्रिटिश पाकिस्तानी पत्रकार और टेलीविजन एंकर थीं.

इमरान खान की गिरफ्तारी अल कादिर ट्रस्ट केस में
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से ही पूरे देश में विरोध प्रदर्शन तेज हो चुके है. कई लोगों ने इसको लेकर अपनी तरफ से चिंता भी जाहिर की है. इसी बीच इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान की प्रतिक्रिया ने ये साफ कर दिया है कि इमरान की गिरफ्तारी को लेकर वो चिंतित नहीं है. उनका इस पर कोई भी असर नहीं पड़ा है.

इमरान खान की गिरफ्तारी अल कादिर ट्रस्ट केस में मामले में हुई है. इस बात की जानकारी पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने दी थी. इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए सैकड़ों की संख्या में पाकिस्तान के रेंजर्स इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचे थे. उन्होंने इमरान खान को धक्का देकर और कॉलर पकड़ कर काली रंग की गाड़ी में बिठाया था.

मार्शल लॉ भी लागू कर सकती है सरकार
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका और इंग्लैंड ने भी अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने कहा कि वो देश की मौजूदा हालात पर ध्यान दे रहे है. वहीं अमेरिका ने अपनी एबेंसी से जुड़े हर मीटिंग को 10 मई तक के लिए रद्द कर दिया है. उन्होंने इसके पीछे पूरे देश में हो रहे है प्रदर्शन को बताया. इसके वजह से पूरे देश में सड़कों पर यातायात ठप पड़ चुकी है.

वहीं पाकिस्तानी सरकार ने इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी है. इसके अलावा देश के आर्मी चीफ असीम मुनीर पीएम शहबाज शरीफ के साथ विचार-विमर्श करके मार्शल लॉ भी लागू करने के फिराक में हैं.

ये भी पढ़ें:Imran Khan Arrest: इमरान खान की गिरफ्तारी को HC ने बताया लीगल, हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर पाबंदी, स्कूल बंद, भारत रख रहा बारीक नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget