एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान खान की पार्टी को झटका, 35 और सांसदों ने गंवाई सदस्यता, स्पीकर ने स्वीकार किए इस्तीफे

Pakistan News: इससे पहले पीटीआई (PTI) के 123 सांसदों ने इमरान खान (Imran Khan) को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया था. ये 35 सांसद भी इन्हीं में से एक हैं.

Pakistan Political Crisis: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस बार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के 35 और सांसदों के इस्तीफे अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिए हैं. इसके बाद अब संसद में उनकी सदस्यता अब समाप्त हो गई है. इससे पहले पीटीआई के 123 सांसदों ने पिछले साल अप्रैल में इमरान खान को विश्वास मत के माध्यम से प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के तुरंत बाद इस्तीफा देने का फैसला किया था. 

पीटीआई के वरिष्ठ नेता असद कैसर ने बताया कि पार्टी के सांसद अपने इस्तीफे सौंपने और सत्यापित करने के लिए अध्यक्ष से व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते थे लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया. उन्होंने इसे अनैतिक और अवैध बताया है. इमरान के सत्ता से हटने के बाद ही शहबाज को देश की कमान मिली थी. हाल ही में इमरान ने बयान दिया था कि शहबाज को विश्वास मत में अपना इम्तिहान देना होगा. वहीं, पार्टी का कहना है कि यह कदम सिर्फ चुनाव टालने का एक तरीका है. 

स्पीकर अशरफ ने दी सफाई 

नेशनल असेंबली के स्पीकर राजा परवेज अशरफ ने अपने फैसले का बचाव किया है. उनका कहना है कि पीटीआई के सांसदों ने उन्हें बताया कि इस्तीफा उनका खुद का स्वेच्छा से लिया गया फैसला था. उन्होंने किसी दबाव में इस्तीफा नहीं दिया है. उन्होंने बताया कि पिछले साल जुलाई में 11 अन्य इस्तीफे स्वीकार किए जाने के बाद अब तक कुल 81 सांसदों ने सदस्यता खो दी है. इससे पहले मंगलवार को 34 सदस्यों के इस्तीफे स्वीकार किए गए थे. 

शहबाज ने साबित किया विश्वास 

शहबाज की गठबंधन सरकार के सदस्य मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) ने पद छोड़ने की धमकी दी थी. इसके बाद इमरान खान ने कहा था कि शहबाज को भी अपनी काबिलियत साबित करनी होगी. इमरान के मुताबिक पंजाब में गठबंधन सरकार ने बहादुरी से विश्वास मत का सामना किया और सरकार को बचा लिया.

ये भी पढ़ें: ड्रैगन के इरादे नेक नहीं! LAC पर तैनात चीनी सैनिकों से राष्ट्रपति जिनपिंग ने की बात, युद्ध की तैयारियों का लिया जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget