एक्सप्लोरर

यूएस कैपिटल पर हिंसा के कुछ दिनों बाद ट्रंप के खिलाफ शुरू हुई महाभियोग की कार्यवाही

डेमोक्रेट्स की तरफ से यूएस कैपिटल में हिंसा को लेकर विद्रोह के लिए उकसाने के आरोप में सोमवार को महाभियोग (आर्टिकल ऑफ इंपिचमेंट) लाया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल अब महज 9 दिन का भी नहीं बचा है. 20 जनवरी को नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे है. ऐसे में हाउस डेमोक्रेट्स की तरफ से सोमवार को औपचारिक तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पिछले हफ्ते यूएस कैपिटल में हुई भारी हिंसा को लेकर विद्रोह के लिए उकसाने  आरोप में आर्टिकल ऑफ इंपिटमेंट (महाभियोग) लाया गया है. बुधवार को डेमोक्रेट्स के बहुमत वाले प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स) में इसे उठाया जा सकता है. हालांकि, इस मुद्दे पर हाउस अभी स्थगित हो गया है.

इधर, कई रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रपति निर्वाचित जो बाइडन को पत्र लिखकर डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग चलाने के फैसले पर हस्तक्षेप कर रोके जाने का आग्रह किया है. इनमें वो सांसद भी शामिल हैं House में चुनाव नतीजों के खिलाफ जाने के डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले का विरोध कर चुके हैं. अगर ट्रंप को दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा और उनका स्थान उपराष्ट्रपति लेंगे जो फिलहाल माइक पेंस हैं.

कैपिटल हिल पर हमले की घटना में 4 लोगों की जान गई थी. अगर महाभियोग प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा में पारित हो जाता है तो यह सुनवाई के लिए सीनेट जाएगा. सीनेट में सदस्य जूरी की तरह काम करेंगे और ट्रंप को बरी करने या दोषी ठहराने के लिए मतदान करेंगे. अगर ट्रंप को दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा और उनका स्थान उपराष्ट्रपति लेंगे जो फिलहाल माइक पेंस हैं. तीन नवंबर को हुए चुनाव में ट्रंप की हार के बाद जो बाइडेन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.

जो बाइडेन ने अमेरिका के कैपिटल भवन (अमेरिकी संसद भवन) पर हिंसक हमले के एक बाद ट्रंप समर्थक भीड़ को घरेलू आतंकी बताया और इस घटना की निंदा की. इसके साथ ही बाइडेन ने राजधानी को हिला कर रख देने वाली हिंसा की इस घटना के लिए निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया है.  जो बाइडेन ने कहा, "हमारा राष्ट्रपति कानून से ऊपर नहीं है. न्याय आम जनता की सेवा के लिए होता है. किसी ताकतवर इंसान को बचाने के लिए नहीं."

ये भी पढ़ें: ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर भड़के ट्रंप, बोले- मुझे चुप नहीं कराया जा सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget