एक्सप्लोरर

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल होना चाहते हैं हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन

चीन के आधिकारिक मीडिया को दिए गए एक साक्षात्कार में चैन ने कहा था, मैं बहुत से देशों में गया हूं और कह सकता हूं कि हमारा देश हाल के वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है.

हांगकांग स्थित हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है. इससे पहले, पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश में चीन की दमनकारी नीतियों का समर्थन करने के लिए उनकी आलोचना की गई थी.

यहां गुरूवार को एक सम्मेलन में चैन (67) ने सीपीसी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की. सम्मेलन में चीनी फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने एक जुलाई को राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस पर दिए गए संबोधन पर अपने विचार रखे.

ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक, सम्मेलन में चीनी फिल्म संघ के उपाध्यक्ष चैन ने पार्टी में शामिल होने की इच्छा प्रकट की. चैन ने कहा, “मैं सीपीसी की महानता देख सकता हूं और मेरा मानना है कि वह (पार्टी) जो कहती है वो करती है और सौ साल में जो देने का वादा करती है वह कुछ दशकों में ही दे देती है.” उन्होंने कहा, “मैं सीपीसी का सदस्य बनना चाहता हूं.”

चैन, कई सालों से सीपीसी के समर्थक रहे हैं और उन्होंने पार्टी द्वारा नामित विशेषज्ञों की सलाहकार संस्था ‘चाइनीज पीपुल्स पोलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस’ (सीपीपीसीसी) के सदस्य के रूप में काम किया है. मार्शल आर्ट्स में माहिर अभिनेता ने 2019 में हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों का विरोध किया था जिसके लिए उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा था.

चीन के आधिकारिक मीडिया को दिए गए एक साक्षात्कार में चैन ने कहा था, “मैं बहुत से देशों में गया हूं और कह सकता हूं कि हमारा देश हाल के वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है. मैं जहां भी जाता हूं, मुझे चीनी होने पर गर्व महसूस होता है और पांच सितारों वाले लाल झंडे को पूरी दुनिया में सम्मान मिलता है.”

ये भी पढ़ें: चाइना कम्युनिस्ट पार्टी की 100वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चेतावनी, ‘‘विदेशी ताकत’’ को चीन को नहीं करने देंगे परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
Xप्लेन: क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget