एक्सप्लोरर

Minorities In Pakistan: पाकिस्तान में ‘हिंदू’ सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समूह, इतनी है आबादी

Minorities in Pakistan: यह जानकारी सेंटर फॉर पीस ऐंड जस्टिस पाकिस्तान की रिपोर्ट में दी गई है. नेशनल डाटाबेस ऐंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (एनएडीआरए) के आंकड़ों के आधार रिपोर्ट तैयार की गई है.

Minorities in Pakistan: पाकिस्तान (Pakistan) में 22,10,566 हिंदू (Hindu ) रहते हैं जो कुल पंजीकृत आबादी (Population) 18,68,90,601 का महज 1.8 प्रतिशत हैं. यह जानकारी सेंटर फॉर पीस ऐंड जस्टिस पाकिस्तान (Centre for Peace And Justice Pakistan) की रिपोर्ट में दी गई है. नेशनल डाटाबेस ऐंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (एनएडीआरए) के आंकड़ों के आधार पर तैयार रिपोर्ट में कहा गया कि देश की आबादी में अल्पसंख्यकों की आबादी पांच प्रतिशत से कम है और इनमें से भी हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समूह  (Minority Community.) है.

कुल पंजीकृत आबादी 18,68,90,601
एनएडीआरए के मुताबिक मार्च तक देश में कुल पंजीकृत आबादी 18,68,90,601 है जिनमें से मुस्लिमों की संख्या 18,25,92,000 है. प्राधिकरण से अल्पसंख्यकों को प्राप्त कंप्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र (सीएनआईसी) के आधार पर रिपोर्ट में अलग-अलग 17 धार्मिक समूहों की पुष्टि की गई है और 1,400 लोगों ने स्वयं को नास्तिक बताया है.

पाकिस्तान में तीन राष्ट्रीय जनगणना के आधार पर तैयार रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 22,10,566 हिंदू, 18,73,348 ईसाई,1,88,340 अहमदिया,74,130 सिख, 14,537 बहाई और 3,917 पारसी रहते हैं.

अन्य अल्पसंख्यक समुदाय
देश में 11 अन्य अल्पसंख्यक समुदाय हैं जिनके लोगों की संख्या दो हजार से कम है जिन्हें एनएडीआरए ने सीएनआईसी जारी किए हैं.  रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में 1,787 बौद्ध, 1,151 चीनी, 628 शिंटो, 628 यहूदी, 1,418 अफ्रीकी धर्म अनुयायी, 1,522 केलाशा धर्म अनुयायी और छह लोग जैन धर्म का पालन करते हैं.

हाशिए पर अल्पसंख्य समुदाय
अहमदियों से लेकर ईसाइयों से लेकर हिंदुओं तक, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, जिसमें दो प्रतिशत से भी कम हिंदू हैं – जिनमें से 95 प्रतिशत सिंध के दक्षिणी प्रांत में रहते हैं. पाकिस्तान में हिंदू आबादी सहित अल्पसंख्यक गरीब हैं और देश की विधायी प्रणाली में उनका प्रतिनिधित्व नगण्य है.

पाकिस्तान की अधिकांश हिंदू आबादी (Pakistan’s Hindu Population) सिंध प्रांत (Sindh Province) में बसी है जहां वे मुस्लिम (Muslim) निवासियों के साथ संस्कृति (Culture), परंपरा (Traditions ) और भाषा ( Language) साझा करते हैं. वे अक्सर चरमपंथियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत करते हैं.

यह भी पढ़ें: 

Video: उद्घाटन के दौरान ही ढह गया पुल, कई सरकारी अधिकारी भी गिरे

India-Vietnam Relations: राजनाथ सिंह ने वियतनाम की नौसेना को सौंपी 12 हाई स्पीड बोट, तीन दिवसीय दौरे हैं पर रक्षा मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget