एक्सप्लोरर

Hawaii Flight: लैंडिंग से 30 मिनट पहले तूफान में फंसा विमान, आसमान में अचानक बिगड़ा बैलेंस, 11 यात्री गंभीर रूप से घायल

Hawaii Flight: फीनिक्स से आए हवाईयन एयरलाइंस की फ्लाइट के 36 यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही इलाज दिया गया. उनमें से 20 यात्रियों को चोट ज्यादा थी. इन 20 यात्रियों में भी 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं.

Hawaiian Airlines Faces Turbulence: हवाईयन एयरलाइंस का एक विमान बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गया. फीनिक्स से होनोलूलू जा रहे विमान का आसमान में अचानक से बैलेंस बिगड़ गया. इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर है. होनोलूलू आपातकालीन चिकित्सा सेवा ने एक बयान में कहा कि 11 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 9 अन्य की हालत स्थिर है.

होनोलूलू एयरपोर्ट की इमरजेंसी मेडिकल एजेंसी के मुताबिक, आसमान में विमान एक तूफान में फंस गया था. लैंडिंग से करीब 30 मिनट पहले ही विमान ने तूफान का सामना किया. इस घटना से विमान में काफी उथल-पुथल मची, जिसकी वजह से दर्जनों यात्री घायल हो गए. इमरजेंसी मेडिकल एजेंसी ने कहा, "इस घटना में 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है."

कुछ यात्रियों का सिर फट गया

एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा, "फीनिक्स से आए हवाईयन एयरलाइंस की फ्लाइट के 36 यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही इलाज दिया गया. उनमें से 20 यात्रियों को चोट ज्यादा थी इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इन 20 यात्रियों में भी 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 09 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. बयान में कहा गया है कि कुछ यात्रियों के सिर भी फट गए हैं. कई लोगों को खरोंचें आई हैं तो वहीं कुछ लोग बेहोश भी हो गए थे. 

विमान में 278 यात्री थे सवार

यात्री कायली रेयेस ने हवाई न्यूज नाउ को बताया कि उनकी मां सीट पर बैठी ही थीं कि उसी वक्त विमान तूफान से टकरा गया. उन्होंने कहा, "मां को सीट बेल्ट बांधने का मौका ही नहीं मिला. वह उड़ी और छत से जाकर टकराईं." एयरलाइन ने कहा कि विमान में 278 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे और सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर सभी को होनोलूलू में सुरक्षित उतर गया.

ये भी पढ़ें-FIFA World Cup: अर्जेंटीना से हार के बाद फ्रांस में भड़के दंगे, लोगों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget