एक्सप्लोरर

ड्रैगन ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गया इजरायल, राजदूत बोले- चीन के बयान का स्तर हमारी तबाही से नहीं खाता मेल

China Statement On Israel Hamas War: इजरायली राजदूत ने कहा कि आतंकवादी संगठन हमास की ओर निर्दोष नागरिकों के खिलाफ किए गए आतंकवादी हमलों और नरसंहारों की स्पष्ट निंदा (चीन की ओर से) नहीं की गई.

Israel Hamas War: इजरायल ने हमास की ओर से किए जा रहे हमले पर चीन की ओर से स्पष्ट आलोचना नहीं किए जाने पर 'गहरी निराशा' जाहिर की है. मध्य पूर्व मुद्दे के लिए चीनी सरकार के विशेष दूत के साथ अपनी बातचीत में इजरायल के राजदूत रफी हरपाज़ ने कहा कि इजरायल दक्षिणी इजरायल में नवीनतम घटनाओं पर चीन के बयानों और मीडिया रिपोर्टों से बहुत निराश है. 

इजरायली राजदूत ने कहा, "आतंकवादी संगठन हमास की ओर से निर्दोष नागरिकों के खिलाफ किए गए आतंकवादी हमलों और नरसंहारों के साथ-साथ गाजा पट्टी में दर्जनों लोगों के अपहरण की कोई स्पष्ट निंदा (चीन की ओर से) नहीं की गई. न ही इजरायल के अपने और अपने नागरिकों की रक्षा करने के अधिकार का कोई जिक्र किया गया."

इजरायली राजदूत रफी हरपाज ने इजरायल की ओर से किए गए हमलों को जायज ठहराते हुए कहा, "मानव समाज के लिए अभूतपूर्व और असहनीय क्रूर हमले के सामने किसी भी संप्रभु राज्य का रक्षा करने का अधिकार मौलिक अधिकार है."

हमास-इजरायल युद्ध को लेकर चीन ने क्या कहा?

इजरायल-हमास युद्ध को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय ने इस हफ्ते बयान दिया था. चीन ने अपने बयान में कहा था कि देश फलस्तीन और इजरायल के बीच तनाव और हिंसा के प्रसार से काफी बहुत चिंतित है. चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हम संबंधित पक्षों से शांत रहने, संयम बरतने और नागरिकों की रक्षा के लिए आपसी बैर को तुरंत खत्म करने और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने का आह्वान करते हैं.'

चीनी विदेश मंत्रालय के बयान में इस बात पर जोर डाला गया कि "संघर्ष को खत्म का मौलिक तरीका दो-राज्य समाधान को लागू करने और फलस्तीन के एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना में निहित है. चीन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले ज्यादा तत्परता के साथ निपटाने और स्थायी शांति लाने का एक रास्ता तलाशने की वकालत की. इजरायल ने कहा, 'चीन के बयान हालिया घटनाओं और त्रासदियों के मुतबिक नहीं हैं, उनके बयान का स्तर तबाही से मेल नहीं खाते हैं.'

ये भी पढ़ें:

हमास से युद्ध के बीच इजरायल के PM नेतन्याहू का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों संग बनाई यूनिटी सरकार, इस तरह करेगी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget