एक्सप्लोरर

हूती, हमास, हिजबुल्ला और ईरान... साथ आए तो कैसे इजरायल को एक झटके में कर सकते हैं खत्म?

हूती के हमले ने इजरायल के उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए, जिसमें वो बार-बार कहता है कि उसका आयरन डोम अमेरिका और रूस से भी ज्यादा ताकतवर है, लेकिन हूती विद्रोहियों ने ही अब इस आयरन डोम को भेद दिया है

हैदर अली आतिश का एक शेर है. बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का, जो चीरा तो इक क़तरा-ए-खूं न निकला. कुछ-कुछ इसी की तर्ज पर एक कहावत भी है कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया. शायद इजरायल जैसे देश का हाल फिलवक्त वही है. ये वही इजरायल है, जिसकी खुफिया एजेंसी मोसाद की मिसालें दी जाती थीं, ये वही इजरायल है, जिसके अटैक सिस्टम पर दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञ रिसर्च करते थे. ये वही इजरायल है जिसका एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम इतना मजबूत कहा जाता था कि अमेरिका और रूस जैसे देश भी रश्क करते थे.

अब इसी इजरायल की सारी सुरक्षा व्यवस्था, सारे एयर डिफेंस सिस्टम और सारे आयरन डोम को धता बताते हुए एक छोटे से देश यमन के हूती विद्रोहियों ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइल को इजरायल के बीचों बीच राजधानी तेल अवीव के पास लॉन्च करने में सफलता हासिल कर ली है. इसने इजरायल जैसे देश के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है.

पिछले साल आयरन डोम को चकमा देकर इजरायल में घुसे थे 8 रॉकेट
7 अक्तूबर, 2023 वो तारीख थी, जब फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर एक साथ करीब 8 हजार रॉकेट दागे थे. तब पहली बार न सिर्फ इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद की आलोचना हुई बल्कि इजरायल के रक्षा कवच के तौर पर ख्यात आयरन डोम पर भी सवाल उठे. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने काउंटर अटैक लॉन्च करके इन सवालों को खामोश कर दिया. तब से अब तक के बीच करीब एक साल का वक्त बीतने वाला है. नेतन्याहू ने कहा कि जंग तब खत्म होगी, जब हमास खत्म होगा. तो न तो नेतन्याहू हमास को खत्म कर पाए और न ही जंग खत्म हो पाई. इस बीच ईरान ने भी हमास का परोक्ष तौर पर समर्थन कर दिया.

हमास का साथ देने वालों को इजरायल ने दिया जवाब
हमास के साथ और भी आतंकी संगठन जुड़ते गए. लेबनान का हिजबुल्लाह हमास के साथ आया. यमन के हूती हमास के साथ आए और सब मिलकर इजरायल के खिलाफ लड़ने लगे. इजरायल ने अपने तईं इसका जवाब भी दिया. लेबनान के हिजबुल्ला के सैकड़ों लड़ाके मारे. सैकड़ों हूती विद्रोही मारे. हमास के हजारों लड़ाके मार दिए. ईरान में घुसकर हमास के मुखिया का खात्मा किया और कई बड़े-बड़े आतंकियों का खात्मा किया, लेकिन वो अब भी जंग खत्म नहीं कर पाया.

एक साल बाद फिर फेल हुआ इजरायल का आयरन डोम
15 सितंबर को इजरायल के साथ जो हुआ, वो पहले कभी नहीं हुआ था. 15 सितंबर को यमन के हूती विद्रोहियों ने करीब 2600 किलोमीटर की दूरी से एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की, जो इजरायल के रक्षा कवच आयरन डोम को भेदते हुए राजधानी तेल अवीव के इलाके में गिरी. हालांकि, इस मिसाइल का निशाना तो तेल अवीव के जफा में बना एक मिलिट्री बेस था, लेकिन निशाना चूकने की वजह से मिसाइल एक खाली जगह पर गिरी और इजरायल को कोई नुकसान नहीं हुआ.

आयरन डोम की विफलता पर इजरायल में बवाल
इसने इजरायल के उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए, जिसमें वो बार-बार कहता है कि उसका आयरन डोम अमेरिका और रूस से भी ज्यादा ताकतवर है, लेकिन हूती विद्रोहियों ने ही अब इस आयरन डोम को भेद दिया है तो इजरायल में इसको लेकर बवाल शुरू हो गया है. इजरायली सेना खुद कह रही है कि अब तक तो हूती विद्रोहियों की मिसाइल को इजरायल की सेना लाल सागर के ऊपर ही बर्बाद करती रही है, लेकिन ये पहली बार है जब उसकी मिसाइल आयरन डोम को भेदते हुए तेल अवीव तक पहुंच गई है.

कैसे तेल अवीव पहुंची मिसाइल?
अब ये कैसे पहुंची है और आयरन डोम ने काम क्यों नहीं किया है, इसकी जांच चल रही है. वहीं ये बात भी साबित हो गई है कि जिस मिसाइल के जरिए हूतियों ने इजरायल पर हमला किया है, वो उनकी अपनी बनाई मिसाइल नहीं बल्कि ईरान की मिसाइल गदीर है. इसी गदीर के खतरे की वजह से ही इजरायल ने अपना आयरन डोम बनाया था. तो मलतब साफ है कि ईरान ने हूतियों के जरिए अपनी गदीर मिसाइल पर टेस्ट कर लिया है और इजरायल का आयरन डोम भी. इसका जो नतीजा है, वो बेहद खतरनाक है क्योंकि भले ही हूतियों की लॉन्च की हुई मिसाइल निशाने तक नहीं पहुंची, लेकिन अगर यही हमला ईरान करेगा तो फिर तबाही तय है.

रक्षा मंत्री को बर्खास्त करेंगे नेतन्याहू?
बाकी तो खबर ये भी आ रही है कि हमास से इतनी लंबी जंग के चलते अपने ही देश में अपने ही लोगों के निशाने पर आए नेतन्याहू अब इस हार का ठीकरा अपने रक्षा मंत्री योव गैलंट पर फोड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसा ही चलता रहा तो वो अपने रक्षा मंत्री को ही बर्खास्त कर देंगे. क्योंकि योव गैलंट चाहते हैं कि पहले जो इजरायली लेबनान के पास बंधक हैं, उन्हें रिहा करवाया जाए और तब इजरायल हमला करे, जबकि बेंजामिन नेतन्याहू चाहते हैं कि बंधक छूटें न छूटें, लेकिन इजरायल लेबनान पर हमला करेगा. ऐसे में शीर्ष नेतृ्त्व के इतने अंतरविरोधों के बीच नेतन्याहू पहले हमास, फिर हिजबुल्लाह, फिर हूती, फिर सीरिया और फिर ईरान के साथ कितनी और कब तक जंग लड़ पाएंगे, ये अपने आप में ऐसा सवाल है जिसका जवाब बेहद मुश्किल है.

यह भी पढ़ें:-
Donald Trump News: घबराए, मुस्‍कुराए और फिर डॉक्‍टर को लगाया फोन, दूसरी बार AK 47 से बरसीं गोलियां तो क्‍या हुआ डोनाल्‍ड ट्रंप का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: 'अगर आप सुरक्षा चाहते हैं तो हमारे दुश्मनों को...', ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान की खाड़ी देशों को दो टूक
LIVE: 'अगर आप सुरक्षा चाहते हैं तो हमारे दुश्मनों को...', पेजेशकियान की खाड़ी देशों को दो टूक
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Saudi Arab Home Ministry: अगर आप सऊदी अरब में हैं तो बरतें सावधानी, वरना जेल होगा ठिकाना! जानिए गृह मंत्रालय ने क्या खास की अपील
अगर आप सऊदी अरब में हैं तो बरतें सावधानी, वरना जेल होगा ठिकाना! जानिए गृह मंत्रालय ने क्या खास की अपील
अब थकने लगी है इजरायली सेना? ईरान से युद्ध करके क्या फंस चुके हैं नेतन्याहू, सर्वे से हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
अब थकने लगी है इजरायली सेना? ईरान से युद्ध करके क्या फंस चुके हैं नेतन्याहू, सर्वे से हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हर 2 मिनट में उड़ेगा जहाज', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सपा पर कसा तंज
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
Happy Patel OTT Release: इस दिन रिलीज होगी 'हैप्‍पी पटेल: खतरनाक जासूस', जानें कब और कहां देखें
Happy Patel OTT Release: इस दिन रिलीज होगी 'हैप्‍पी पटेल: खतरनाक जासूस', जानें कब और कहां देखें
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
West Bengal Assembly Elections 2026: 'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
AI training program 2026: अब AI से बनाओ करियर, 15,000 स्कॉलरशिप के साथ शुरू हुआ बड़ा प्रोग्राम
अब AI से बनाओ करियर, 15,000 स्कॉलरशिप के साथ शुरू हुआ बड़ा प्रोग्राम
जेवर एयरपोर्ट से किन बड़े शहरों की होगी कनेक्टिविटी, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में?
जेवर एयरपोर्ट से किन बड़े शहरों की होगी कनेक्टिविटी, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में?
Embed widget